फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gorakhpur special train reached 16 hours late

Basti News: 16 घंटे देर से पहुंची गोरखपुर स्पेशल ट्रेन, यात्री हुए परेशान

Sat, 11 Nov 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur special train reached 16 hours late
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पंचपर्व के पहले खचाखच यात्रियों से भरे रेलवे प्लेटफार्म पर 16 घंटे की देरी से शुक्रवार को पहुंची गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को देखकर बड़ी संख्या में यात्री डिब्बे की ओर दौड़े। काफी जद्दोजहद के बाद प्लेटफार्म पर उतरे मंगला महाकॉलोनी निवासी सार्थक मिश्र ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे ट्रेन में बैठे थे। ट्रेन बस्ती प्लेटफार्म पर शुक्रवार सुबह चार बजे पहुंचनी थी, लेकिन 7: 03 बजे प्लेटफार्म पर पहुंची।
सार्थक ने बताया कि दिल्ली से बस्ती तक यह ट्रेन जिस स्टेशन पर खड़ी हुई, वहां आराम से दो से तीन घंटे खड़ी रही। कहा कि भूख से जान जा रही है। अब घर जाने दीजिए। इतना कहकर वह मामा के साथ बाइक से घर की ओर निकल गए। यह दास्तां सिर्फ एक यात्री की नहीं है। गोरखपुर स्पेशल ट्रेन से उतरे सभी यात्री रेलवे प्रबंधन को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

हर त्योहार पर रोडवेज व रेलवे अतिरिक्त सवारी गाड़ियां संचालित करने का फरमान जारी कर देता है, लेकिन जब यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो सारी पोल खुल जाती है। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का रेला रहा। लखनऊ जा रही शिक्षिका गीतिका ने कहा कि यदि ट्रेनें समय से चलतीं तो मुश्किलें कम होतीं। लखनऊ जाने के लिए दो घंटे से प्लेटफार्म पर बैठी हूं। भगवान जाने कब तक ट्रेन आएगी। प्लेटफॉर्म पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी दिखे नदारद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed