{"_id":"69fe3079c8e6a0d72b0e34c4","slug":"gorakhpur-lucknow-intercity-will-run-from-today-basti-news-c-207-1-bst1005-158306-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज से चलेगी गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज से चलेगी गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी
विज्ञापन
ट्रेन के इंतजार में बस्ती स्टेशन पर बैठे यात्री।संवाद
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच और छह पर यात्री सुविधा के लिए बनाए जा रहे पैदल उपरिगामी पुल के चलते यातायात पावर ब्लॉक था। इससे 29 अप्रैल से आठ मई तक निरस्त चल रही गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार से अपने पूर्व निर्धारित समय पर चलेगी।
गोरखपुर से चलकर सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान के रास्ते लखनऊ को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नौ मई से शुरू हो रहा है, पिछले 10 दिनों से निरस्त चल रही ट्रेन के चालू होने से गोरखपुर से लखनऊ तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से लिए गए यातायात पावर ब्लॉक के चलते गोरखपुर लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त चल रही थी, जिसका संचालन शनिवार से शुरू होने की संभावना है।