{"_id":"69f2451a52c36f694e03b67a","slug":"gorakhpur-lucknow-intercity-will-remain-cancelled-till-may-8-basti-news-c-207-1-bst1013-157746-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आठ मई तक गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी रहेगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आठ मई तक गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी रहेगी निरस्त
Wed, 29 Apr 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
- नौ मई तक गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर भी रद्द, कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को बस्ती रेलवे स्टेशन से चलाया जाएगा
- गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच और छह पर पैदल उपरिगामी पुल निर्माण के चलते लिया गया यातायात पावर ब्लॉक
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच और छह पर यात्री सुविधा के लिए बनाए जा रहे पैदल उपरिगामी पुल निर्माण के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से यातायात पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते बुधवार से 8 मई तक गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी अप और डाउन एक्सप्रेस और 30 अप्रैल से 9 मई तक गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेंगी।
ट्रेनों के निरस्त होने से जहां यात्रियों को आने-जाने में भारी असुविधा उठानी पड़ेगी। वहीं, यातायात पावर ब्लॉक के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों को बस्ती रेलवे स्टेशन से संचालन कराया जाएगा। ऐसे में बस्ती और गोरखपुर के बीच में कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। रेलवे प्रशासन की ओर से जिन एक्सप्रेस ट्रेनों को शाॅर्ट टर्मिनेशन व ओरिजिनेशन किया गया है, उनमें एक मई को ट्रेन संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर के स्थान पर बस्ती में यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन उस दिन बस्ती और गोरखपुर के बीच में निरस्त रहेगी।
इसी तरह 3 मई को ट्रेन संख्या 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर के बजाय बस्ती रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर बस्ती रेलवे स्टेशन से जाएगी। यह ट्रेन उस दिन गोरखपुर और बस्ती के बीच में निरस्त रहेगी। चार मई को ट्रेन संख्या 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन अपनी यात्रा बस्ती रेलवे स्टेशन पर समाप्त करेगी। यह ट्रेन उस दिन गोरखपुर नहीं जाएगी। इन ट्रेनों से गोरखपुर और खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को बस्ती रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ेगी। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी
विज्ञापन
परिवर्तित मार्ग से चलाई गई यशवंतपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
बुधवार को बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली यशवंतपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे प्रशासन की ओर से परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी के रास्ते गोरखपुर को चलाई गई। मार्ग परिवर्तन से ट्रेन मनकापुर जंक्शन, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशन पर नहीं आई। इस ट्रेन से यात्रा करने वाली यात्रियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।
यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 और 6 पर पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए उपरिगामी पुल का निर्माण चल रहा है। इसके चलते रेलवे प्रशासन की ओर से यातायात पावर ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों से संचालन कराया जाएगा।
- सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर