फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gonda miscreants raided liquor shop, four arrested

Basti News: गोंडा के बदमाशों ने शराब की दुकान में बोला था धावा, चार गिरफ्तार

Mon, 27 Nov 2023 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 27 Nov 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Gonda miscreants raided liquor shop, four arrested
बस्ती/छावनी। गोंडा के हथियारबंद बदमाशों ने छावनी के सिरौली बाबू स्थित शराब की दुकान पर धावा बोला था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की गई शराब व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अभी गिरोह के तीन बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घटना के बाद सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने पचवस प्राइमरी स्कूल के तरफ से जा रहे संदिग्ध मिनी ट्रक को रोक लिया। अंदर बैठे चार लोगों को गिरफ्तार किया। एएसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में गोंडा नबाबगंज स्थित लौवाबीरपुर निवासी ओम बाबू सिंह, करनैलगंज के लालसाहब पुरवा टोला पांडे चौरा निवासी अंकित, परसपुर के बिहुरी का शिवम उर्फ गोलू, वलथ्थर का हर्षवर्धन शामिल हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की गई 19 पेटी शराब बरामद किया। प्रत्येक पेटी में 45 शीशी 200 मिली लीटर सील पैक थी। इसके अलावा 14 बियर के खाली डिब्बे और दो डीवीआर, एक पावर बैंक, दो प्लास्टिक की टार्च और माॅनिटर, तीन छोटे बड़े राड, तमंचा, दो कारतूस व तीन सीसीटीवी कैमरा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी में एसओ सुभाष मौर्य, एसआई रितेश सिंह, चंद्रकांत पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ओम बाबू सिंह का गोंडा जिले में आपराधिक इतिहास है। उस पर हत्या का केस भी दर्ज हो चुका है। उन्होंने बताया कि अभी इस गिरोह के तीन सदस्य फरार है। उनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक तंगी के कारण गिरोह के साथ आसपास के जिले में शराब की दुकान से चोरी करते हैं।
यह थी घटना
सिरौली बाबू गांव में भकरही निवासी करोड़पति देवी का देशी शराब का ठेका है। शनिवार रात करीब 12.30 बजे दुकान का सीमेंट का शेड तोड़कर चोर अंदर घुस गए। दुकानदार के अनुसार दुकान में रखा करीब पांच लाख रुपये का देशी शराब लादकर ले जाने के लिए आए थे। दुकान में रखा पूरा शराब का स्टॉक बगल की छत से लेकर भागना चाह रहे थे। पास के मुर्गी फार्म पर मौजूद हर्ष सिंह व सेल्स मैन सुनील को चोरों की आहट हुई। चोरों के हाथ में असलहा देख सेल्स मैन ने ठेका मालिक को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली। चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरा का लीड तोड़कर डीवीआर उठा ले गए। पास के अंग्रेजी शराब की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश चोरों की तस्वीर कैद हो गई। बाद में भागते समय पुलिस टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed