फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gonda emerged victorious in freestyle wrestling.

Basti News: फ्री स्टाइल कुश्ती में गोंडा ने मारी बाजी

Sat, 07 Feb 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 07 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gonda emerged victorious in freestyle wrestling.
फ्री स्टाइल कुश्ती में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत पुलिस
बस्ती। पुलिस लाइंस परिसर में चल रहे गोरखपुर जोन की 31वीं अंतर जनपदीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को फ्री स्टाइल कुश्ती पुरुष वर्ग में गोंडा ने चार स्वर्ण व दो रजत पदक के साथ पहले स्थान और एक स्वर्ण व दो रजत पदक के साथ बहराइच जनपद दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कुश्ती फ्री स्टाइल कुश्ती महिला वर्ग में गोरखपुर दो स्वर्ण पदक के साथ पहले स्थान पर रहा। बस्ती एक स्वर्ण व दो रजत पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। कुश्ती ( ग्रीको रोमन) पुरुष वर्ग में जनपद बस्ती पांच स्वर्ण व एक रजत पदक के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि गोंडा एक स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर दूसरे स्थान पर रही। बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में बस्ती चार स्वर्ण पदक के साथ पहले तथा सिद्धार्थनगर दो स्वर्ण पदक लेकर द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

बॉक्सिंग महिला वर्ग में सिद्धार्थनगर प्रथम स्थान व जनपद देवरिया द्वितीय स्थान पर रही। आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग) में जनपद बस्ती प्रथम स्थान तथा जनपद बहराइच द्वितीय स्थान पर रही। आर्म रेसलिंग महिला वर्ग में संकबीरनगर प्रथम तथा जनपद देवरिया द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में जोन की कुल 11 जनपदों की टीमों को भाग लेना था, मगर 10 टीमें गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, बहराइच, गोंडा बलरामपुर, देवरिया, जनपद सिद्धार्थनगर की टीमों ने भाग लिया। श्रावस्ती की टीम ने भाग नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed