{"_id":"5e459c1e8ebc3ee6053df9ae","slug":"gold-medal-basti-news-gkp340995546","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफाल में नीलू ने जीता दूसरा गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंफाल में नीलू ने जीता दूसरा गोल्ड
विज्ञापन
-100 मीटर दौड़ के बाद ऊंची कूद में भी मनवाया अपना लोहा
- 41 वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। इंफाल(मणिपुर) में चल रही 41 वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व कर रही बस्ती की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बस्ती की नीलू मिश्रा ने दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर फिर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। बृहस्पतिवार को 45 वर्ष आयु वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान पश्चिम बंगाल और मेजबान मणिपुर को तीसरा स्थान मिला।
प्रतियोगिता 35 वर्ष से 100 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच हो रही है। नीलू मिश्रा ने प्रतियोगिता के पहले ही दिन ही 45 वर्ष आयु वर्ग की सौ मीटर रेस में स्वर्ण जीतकर तमगे की बोहनी की थी। अमर उजाला संवाददाता से बातचीत में नीलू ने बताया कि अब प्रतिस्पर्धा की 80 मीटर बाधा दौड़ जीतना उनका तात्कालिक लक्ष्य है। उनकी इस उपलब्धि पर पिता व वरिष्ठ अधिवक्ता सुदामा प्रसाद मिश्र, एडवोकेट राकेश मिश्र, राजेश मिश्र, मां किशोरी मिश्रा ने खुशी जाहिर की है।