{"_id":"64442ebf51569b7019023575","slug":"gold-business-worth-10-crores-on-akshaya-tritiya-basti-news-c-7-1-136109-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अक्षय तृतीया पर 10 करोड़ का हुआ सोने का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अक्षय तृतीया पर 10 करोड़ का हुआ सोने का कारोबार
Sun, 23 Apr 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अक्षय तृतीया पर बाजार में जमकर सोना बरसा। सोने के आभूषणों की खरीदारी के बीच सराफा कारोबारियों ने करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अक्षय तृतीया और शादियों के बीच आभूषणों की दुकानों में शाम के समय खूब चहल पहल रही। रौता, धर्मशाला रोड, पांडेय बाजार, रोडवेज, अस्पताल रोड, गांधीनगर, पुरानी बस्ती, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार में महिलाओं ने पसंद के आभूषणों की खरीदारी की। दिनभर छिटपुट ग्राहक मिलने से निराश रहे कारोबारियों के चेहरे शाम को चमक उठे।
अक्षय तृतीय पर आभूषण कारोबारियों ने तैयारी कर रखा था। कारोबारियों ने अक्षय तृतीय के अवसर पर सोना खरीदने पर तमाम आकर्षक इनाम रखा था। ग्राहकों को लुभाने के लिए लकी ड्रा द्वारा कार, मोटर साइकिल व सोने चांदी के आभूषण जीतने का मौका दिया जा रहा है। अक्षय तृतीय पर शुभ मुहूर्त शनिवार सुबह 7:49 मिनट पर शुरू हो गया। दिनभर शुभ मुहूर्त होने के कारण सुबह के समय आभूषण की दुकानों में छिटपुट ग्राहक ही देखे गए। गर्मी होने के कारण दिनभर खरीददारी का माहौल ठंडा रहा। लेकिन शाम चार बजे के बाद बाजार में तेजी देखी गई। शाम के समय दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्राहक देखकर संचालक गदगद हो गए। सराफा एवं स्वर्ण व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष कुंदन वर्मा ने बताया कि सुबह के समय ग्राहकों की संख्या देखकर निराशा हो रही थी। लेकिन शाम के समय बड़ी संख्या में ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। जो रात 10 बजे तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार अक्षय तृतीय पर हुआ।
-- --
- अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन, महंगाई अधिक होने कारण थोड़ा सा सोना खरीदकर सिर्फ शुभ का लिया है। -प्रीति सिंह, कटरा
-- -
- महंगाई बहुत अधिक है, इसका असर अब त्योहारों पर भी पड़ रहा है। बजट कम होने कारण महज 20 हजार रुपये के सोने के आभूषण की खरीददारी की है। -पुनीता त्रिपाठी, गांधीनगर