फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   God is pleased by showing mercy to living beings

Basti News: जीव पर दया करने से खुश होते हैं भगवान

Sun, 01 Mar 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
God is pleased by showing mercy to living beings
कुदरहा। दम्भ और घृणा से भरा शख्स खुद को बलवान समझ कर सबका अपमान करता है। ऐसा करने से वह विनाश के मार्ग पर बढ़ने लगता है। जब सब कुछ बर्बाद हो जाता है तब उसे गलती का भान होता है। इसीलिए भगवान की कृपा पाने के लिए प्रत्येक प्राणी के प्रति करुणा, दया, अनुराग और सम्मान का भाव होना चाहिए।
विज्ञापन

यह बातें प्रतापगढ़ से आए कथाव्यास डॉ. विनोद शुक्ल व कमलेश पति मिश्र ने कही। उन्होंने विशुनपुरा में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि खुद से छोटा समझकर प्रजापति दक्ष ने अहंकार वश भगवान भोलेनाथ को न्योता नहीं भेजा। पिता के अनुराग में माता सती ने भगवान शिव से मायके जाने का आग्रह किया तो उन्होंने मना कर दिया। फिर भी माता सती का मन पिता के घर जाने के लिए व्याकुल होने लगा। यह देख शिवजी ने जाने का अनुमति तो दी, लेकिन यह भी कहा कि बगैर बुलाए जाने पर तुम्हें दुख ही मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed