{"_id":"5828a7ba4f1c1bc932b3bdfd","slug":"glossed-temple-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
संस्कार भारती की ओर से अमहट घाट पर दीपदान का आयोजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कार भारती की ओर से रविवार को अमहट घाट स्थित शिवमंदिर परिसर में दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत चार चरणों में विभिन्न कार्यक्रम किए गए। संस्कार भारती के ध्येय गीत के साथ रामचरित मानस के सुंदर कांड का पाठ, रंगोली प्रतियोगिता, भजन व पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हुए।
दीप महोत्सव, एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम में विकास श्रीवास्तव ने भजन हे दुख भंजन मारुत नंदन और देश भक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों प्रस्तुत कर माहौल को अध्यात्मिक और देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इसके बाद रंगोली सजाओ प्रतियोगिता कराई गई। इसके बाद मंदिर परिसर से लेकर घाट तक दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।
रंगोली प्रतियोगिता कक्षा छह से आठ तक की छात्रायें एक वर्ग में औ नौवीं से लेकर बारहंवी तक की छात्रायें दूसरे ग्रुप में थी। इसमें बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज, श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कालेज, सावित्री विद्या विहार इंटर कालेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग, आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छह से आठ तक के छात्राओं के वर्ग में प्रथम पुरस्कार बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज आंशी गोस्वामी को, दूसरा पुरस्कार पांडेय गर्ल्स इंटर कालेज की सुप्रिया मोदनवाल व सावित्री विद्या विहार की सिमरन चौधरी को जबकि तृतीय पुरस्कार सावित्री विद्या विहार की अर्ची श्रीवास्तवा को मिला। नौ से बारहंवी तक के छात्राओं के वर्ग में प्रथम पुरसकार सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की सरोज जायसवाल, इसी विद्यालय की जया सिंह को द्वितीय और दीक्षा विश्वकर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
संस्कार भारती की प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. कैप्टन पीएल मिश्रा ने कहा कि दीप महोत्सव संस्कार भारती का एक बड़ा उत्सव है, जिसे हर वर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष यह शहीदों के नाम समर्पित है। प्रांतीय संगठन मंत्री डा. नवीन श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष नीलम सिंह, राहुल श्रीवास्तव, मातृशक्ति प्रमुख पूर्णिमा तिवारी, कमला वर्मा, प्रशांत त्रिपाठी, सरिता चौधरी, शशिकला पांडेय, रीता त्रिपाठी, उर्मिला पांडेय, शुभ्रा सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, रागिनी पांडेय, कुंवर श्रीवास्तव, ओमप्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।