फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Giving utensils at farewell is expensive, brass is Rs 750 per kg

Basti News: विदाई में बर्तन देना महंगा, पीतल 750 रुपये किलो

Fri, 10 Apr 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Giving utensils at farewell is expensive, brass is Rs 750 per kg
नगर बाजार में पीतल का बर्तन खरीदते लोग-संवाद
पुरानी बस्ती। खरमास 14 अप्रैल से समाप्त हो रहा है और 15 से सहालग की धूम मचेगी। लेकिन बिटिया की विदाई में बर्तन देना पहले के मुकाबले महंगा हो गया है। पीतल के भाव सितंबर 2025 के 580 रुपये किलो से बढ़कर 750 रुपये किलो तक पहुंच गया है। ऐसे में बेटी की विदाई में पीतल का बर्तन देना महंगा होगा।
विज्ञापन


दक्षिण दरवाजा निवासी अजय कुमार ने बताया कि रेट बढ़ने के कारण पीतल के बर्तनों की बिक्री कम रहेगी। इसकी जगह स्टील व नाॅनस्टिक ने लिया है। पीतल 15 सितंबर 2025 को 580 रुपये प्रति किलो के भाव पर था, वह 31 मार्च 2026 में बढ़कर 750 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच चुकी है। कारोबारी दीपक कन्नौजिया का कहना है कि बर्तन कारोबारी वर्तमान में दोहरी मार झेल रहे हैं। कच्चे माल (सिल्ली) के दाम बढ़ने से पीतल के बर्तन महंगे हुए हैं इसकी जगह नाॅनस्टिक बर्तन अधिक मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका की रोशनी वर्मा, गरिमा ने बताया इसी माह घर में बेटी की शादी है। अभी जेवर कपड़े की खरीदारी हुई। बर्तन खरीदारी करनी है, लेकिन पीतल के भाव बढ़े हैं। खरीदारी नाॅनस्टिक का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed