फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   give notice of six driver

एआरएम ने छह चालकों को दिया नोटिस

Tue, 12 Jul 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
give notice of six driver
एआरएम ने छह चालकों को दिया नोटिस
विज्ञापन

- लंबे समय से ड्यूटी से थे नदारद, बर्खास्तगी की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रोडवेज डिपो के नए एआरएम सर्वजीत वर्मा ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। पहले ही दिन लंबे समय से नदारद छह संविदा चालकों को नोटिस जारी करते हुए बर्खास्तगी की चेतावनी दी है।
डिपो में एआरएम का पद एआरएम आरपी सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली चल रहा था। कुछ दिन के लिए सिद्धार्थनगर के एआरएम ने अतिरिक्त कार्यभार संभाला और बाद में वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह कार्य संभाल रहे थे।
विज्ञापन

इधर मुख्यालय ने यहां पूर्व में तैनात सीनियर फोरमैन सर्वजीत वर्मा को एआरएम का पदभार सौंप दिया। सोमवार को पहुंचे एआरएम ने सभी पटलों का निरीक्षण किया।
पता चला कि संविदा चालक अजय प्रताप 25 जनवरी 2022 से, अर्जुन लाल पहली जनवरी 2022 से, राकेश मिश्र 23 अप्रैल 2022 से व धर्मेंद्र शुक्ल 29 अप्रैल 2022 से अब तक गैरहाजिर चल रहे हैं। वहीं संविदा चालक राजेश गिरि, राममेर व भृगुनाथ भी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं। इसके कारण डिपो की आय प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम ने सभी संविदा चालकों को नोटिस जारी किया। इन्हें तीन दिन का समय दिया है कि अगर कार्यस्थल पर नहीं हाजिर होते हैं तो उनकी प्रतिभूति राशि जब्त कर संविदा समाप्त कर दी जाएगी। साथ ही सभी चालकों व परिचालकों को चेतावनी दिया कि अगर उनकी कार्य करने में रुचि नहीं है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
एआरएम सर्वजीत वर्मा ने प्राथमिकता गिनाते हुए बताया कि परिवहन व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा। हर रूट पर बसों को संचालित करने का प्रयास किया जाएगा। अगर कोई भी कर्मी लापरवाही करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed