{"_id":"616c61ef7a90655fce24464c","slug":"girl-was-falldown-to-bus-basti-news-gkp413216699","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से उतरते समय गिरी किशोरी, परिजनों ने परिचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से उतरते समय गिरी किशोरी, परिजनों ने परिचालक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस से उतरते समय गिरी किशोरी, परिजनों ने परिचालक को पीटा
आक्रोशित बस चालक व परिचालक ने बस खड़ाकर रामजानकी मार्ग किया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया, बस्ती। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से उतरते समय रविवार को सोलह वर्षीय किशोरी गिरकर घायल हो गई। इससे नाराज परिजनों और उनके साथ के लोगों ने बस के परिचालक की पिटाई कर दी। जिसके बाद बस के चालक और परिचालक ने बस को सड़क पर खड़ाकर जाम लगा दिया। मामले में परिचालक की तहरीर पर दुबौलिया पुलिस ने दो नामजद व कुछ अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
रविवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बस्ती डिपो की बस संख्या यूपी 53 बीटी 4409 दुबौलिया से गोरखपुर वाया कलवारी जा रही थी। अभी दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग सैनिया पहुंची थी की एक लड़की बस रुकवाकर चढ़ी और तुरंत ही बस से उतरने को बोली। जिस पर परिचालक ने ड्राइवर से बस रोकने को कहा। इसी बीच बस से अचानक उतरते समय लड़की गिरकर घायल हो गई। मौके पर पहुंचे कुछ लोग बस परिचालक से कहासुनी करने लगे और उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से नाराज रोडवेज बस चालक ने बस को सड़क पर खड़ा कर दिया। जिससे सड़क पर आने जाने वाले वाहनों का लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने किसी तरह से चालक परिचालक को समझा बुझाकर बस को सड़क किनारे लगवाया, तब जाकर सड़क पर यातायात बहाल हुआ। बस परिचालक पुनीत कुमार की तहरीर पर दुबौलिया पुलिस ने सैनिया निवासी हनुमान एवं रमेश व अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं हनुमान का आरोप है की उनकी लड़की जूही बस पर चढ़ रही थी की अचानक परिचालक के कहने पर चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। जिससे जूही घायल हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया की परिचालक कि तहरीर पर दो नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, लड़की के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।