{"_id":"651f00aed609d4e4200b1514","slug":"girl-student-dies-after-being-crushed-by-tractor-trolley-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5348-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर छात्रा की मौत
Fri, 06 Oct 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
सोनिया की फाइल फोटो।
रुधौली थाना क्षेत्र के करमहिया खंभा मार्ग पर हुआ हादसा
पचारी कला गांव की निवासी थी छात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के करमहिया खंभा मार्ग पर साइकिल से स्कूल जा रही कक्षा छह की छात्रा को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने चपेट में ले लिया। ट्राॅली में साइकिल की कैंडल फंसने से कुछ दूर तक घिसटती चली गई। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, पचारी कला के दमकिया निवासी महेश यादव की 14 वर्षीय पुत्री सोनिया साइकिल से जूनियर हाईस्कूल रुधौली में पढ़ने जा रही थी। करमहिया खंभा मार्ग पर अंदेउरी जूनियर हाईस्कूल को पार करते ही सामने से इंटरलॉकिंग ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली आ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर छात्रा की साइकिल को चपेट में ले लिया।
हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और चालक सहित ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लिया। हादसे की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। छात्रा जूनियर हाई स्कूल रुधौली की कक्षा छह में पढ़ती थी। वह पांच भाई-बहन में दूसरे नंबर की थी।