फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   girl died in suspicious sitituation

घर में लटका मिला किशोरी का शव

Tue, 14 Dec 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
girl died in suspicious sitituation
घर में लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन

- लालगंज थाना क्षेत्र के डेल्हापार गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के डेल्हापार गांव में 14 वर्षीय किशोरी का शव घर में छत के कुंडे में बंधे साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डेल्हापार निवासी करिश्मा (14) अपनी मां सुलोचना व 10 वर्षीय भाई आलोक के साथ रहती थी। पिता की छह साल पहले मौत हो चुकी है। सुलोचना ने बताया कि वह मंगलवार को काम पर गई थीं। बेटा आलोक बकरी चराने गया था। दोपहर बाद आलोक वापस आया और बहन को आवाज लगाई, लेकिन बंद कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। आलोक इस बात की जानकारी उसे दी। दोनों ग्रामीणों के साथ घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। अनहोनी की आशंका पर दीवार तोड़कर कमरे के अंदर देखा तो करिश्मा का शव फंदे से लटका था। पुलिस को सूचना देकर शव गो नीचे उतारा गया। थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed