फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   girl dead body found in bush on bank of river at Basti

Basti: बस्ती जिले में नदी के किनारे झाड़ी में मिला युवती का शव, गांव में मचा हड़कंप

Tue, 09 Aug 2022 03:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Aug 2022 03:03 PM IST
सार

मौके का जायजा ले कर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जा रहा है। इस की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा। क्षेत्र में अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
girl dead body found in bush on bank of river at Basti
मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में मंगलवार सुबह कप्तानगंज थानाक्षेत्र के हड़ही गांव के पास मनोरमा नदी के किनारे करीब 26 वर्षीय निर्वस्त्र अवस्था में युवती का शव मिलने से  हडकंप मच गया। बता दें, बरहटा ग्राम पंचायत के अंतर्गत हड़ही गांव के दक्षिण बाग के किनारे मनोरमा नदी में जब सुबह मछली पकड़ने वाले मछली पकड़ने गये, तो वहां पर युवती का शव देखा।

विज्ञापन


यह जानकारी गांव के लोगों को दिया। जिससे गांव में चर्चा चलने लगी। इस को देखते हुए गांव के चौकीदर गिरजेश पांडेय ने इस की सूचना थाने पर दे दिया। मौके कप्तानगंज थाना प्रभारी सत्येंद्र कुंवर अपने पूरी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकवाया।
विज्ञापन


मौके का जायजा ले कर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जा रहा है। इस की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा। क्षेत्र में अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed