फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ghats of faith

घाटों पर आस्था का जनसैलाब

Mon, 07 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 07 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Ghats of faith
अमहट घाट पर सूर्य को अर्ध्य देती महिलाएं।
आस्था, उल्लास और समर्पण का अनूठा समन्वय सोमवार को छठ घाटों पर नजर आया। कुआनो नदी के अमहट घाट और पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड पर भोर में ही मंगल गीत गातीं व्रती महिलाओं का आना शुरू हो गया। घाट पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। इसके साथ ही साफ-सफाई का भी बेहतर इंतजाम था। एक तरफ व्रतियों की टोली छठ मइया की उपासना में जुटी थी तो दूसरी ओर सैकड़ों लोग उनकी कठोर तपस्या के साक्षी बनने को लालायित थे। अल सुबह ही ऐसा लग रहा था मानो पूरा नगर ही घाटों पर उमड़ आया हो। आसमान में लालिमा बिखेरते सूर्यदेव जैसे ही सतरंगी घोड़े पर सवार होकर प्रकट हुए, व्रतियों ने अर्घ्य देकर अपने तीन दिवसीय छठ व्रत का समापन किया।
विज्ञापन


रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के बाद से ही लोगों को सुबह के उस विहंगम नजारे का इंतजार हो गया था, जब नदी घाटों पर श्रद्धा का हुजूम उमड़ने वाला था। आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं की टोली नदी तटों की ओर कूच कर गई थी। नदी तट पर पहुंचने के बाद वेदी पूजन कर महिलाएं जल में प्रवेश कर गई। घंटों तक पानी में खड़े रहकर छठ मइया की आराधना की। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही सूरज की लालिमा आसमान में दिखी, अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया।  36 घंटे का निर्जल व्रत पूरा होने के बाद दिन भर प्रसाद वितरण का दौर चला। जिसके घर भी छठ पूजा हुई थी, वे अपने  शुभचिंतकों को प्रसाद देने निकल पड़े।
विज्ञापन


कुदरहा ग्रामीण क्षेत्रों में सरयू और कुआनो नदियों के तट पर महिलाओं  ने सोमवार भोर उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। कुदरहा की आशा ने पहली बार सरयू तट पर छठ पूजा की तो परसांव की कृष्णावती लगातार छह साल से व्रत का पालन कर रही हैं। जमालपुर के रूदल की पत्नी प्रेमा के जीवन में खुशियों का मौका आया तो वह भी पहली बार छठ करने तट  पर पहुंच गईं। साथ गईं नीलम और रंजू देवी ने भी व्रत रखा था । इन लोगों ने परिवार में पुत्र और खुशहाली मिलने का श्रेय छठ माता को दिया। सुबह सबरे घाट पर पहुंचीं पिपरिया,  मटियरिया, परेवा और छरदही गांव की महिलाओं ने भी उगते सूर्य को अर्घ्य देकर  परिवार के लिए खुशहाली मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed