{"_id":"65205b7e5a0b315e120b1797","slug":"gave-triple-talaq-sss-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5385-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेटी होने पर शिक्षिका का घोंटने लगा गला, दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेटी होने पर शिक्षिका का घोंटने लगा गला, दे दिया तीन तलाक
Sat, 07 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साऊंघाट ब्लाॅक के एक विद्यालय पर तैनात है शिक्षिका
सउदी अरब में रहने वाले पति की हरकत से आजिज आकर थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। साऊंघाट ब्लाॅक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका को दो बेटी होने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि मकान पर भी कब्जा कर लिया और उसने दूसरी शादी कर ली। आरोप लगाया कि जब वह बेटियों के साथ मकान पर गई तो गला दबाकर मार डालने की कोशिश की गई। पुरानी बस्ती पुलिस ने शुक्रवार को महिला उत्पीड़न, मारपीट, हत्या के प्रयास व मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अमौली गांव के सैयद बदरुदोजा शाह के साथ 21 अक्तूबर 2003 में हुई थी। उस समय वह शिक्षामित्र थी। आरोप है कि पति सैयद बदरुदोजा उससे मानदेय के रुपये ले लेता था। वर्ष 2009 में पिता ने बीएड कराया और वह सहायक अध्यापक की नौकरी पा गई। पति दुबई चला गया और वहां से आने के बाद वह वेतन के रुपये ले लेता था। इस बीच दो बेटियां पैदा हुईं। तब पति कहने लगा कि बेटियों से उसका वंश नहीं चलेगा। वह दूसरी शादी कर लेगा।
इसके बाद पति उसे मारने-पीटने लगा और दूसरी शादी की धमकी देने लगा। वर्ष 2017 में वह शहर के महरीखावां में किराये का मकान लेकर रहने लगी। वहां भी आकर बेटियों को और उसे अपशब्द कहते हुए परेशान करने लगा। 2022 में उसने दूसरी शादी कर ली। उसका आरोप है कि 30 जुलाई को वह अपने बनाए घर पर गई तो पति ने मारापीटा। इसके बाद वह महरीखावां आकर रहने लगी। 13 सितंबर को पति ने तीन तलाक दे दिया। एसओ महेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति बदरुदोजा, उसकी दूसरी पत्नी हुस्नबानो व दो अन्य पर केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।