फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   gas silinder protect in congress

गैस सिलिंडर लेकर केलेक्ट्रेड पहुंचे कांग्रेसी

Fri, 03 Jan 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
gas silinder protect in congress
बस्ती में गैस सिलिंडर लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BASTI
गैस सिलिंडर लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी
विज्ञापन

बस्ती। रेल किराया, घरेलू गैस, बस किराया और बिजली दरों में वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। पांच सूत्री मांग पत्र डीएम को दिया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बस्ती में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। बैंक लूट, एटीएम चोरी आदि घटनाएं हो रही हैं। राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस समय देश की जनता नववर्ष की खुशियां मना रही थी, केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनता पर महंगाई थोप रही थी। रेल किराए में वृद्धि के साथ ही घरेलू सिलिंडर, बिजली, बस का किराया बढ़ा दिया। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता में गुस्सा है। सरकार चंद बड़े व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए फैसले ले रही है। अच्छे दिनों के सपने दिखाकर भाजपा ने नौजवान, किसान, व्यापारी सभी वर्गों के साथ छल किया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि भाजपा से देश की जनता का मोह भंग हो चुका है। देश फिर से कांग्रेस सरकार की प्रतीक्षा कर रहा है। इस दौरान देवेंद्र श्रीवास्तव, विश्वनाथ चौधरी, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेंद्र पांडेय, बाबूराम सिंह, सचिन शुक्ल, सुरेंद्र मिश्र, आदित्य त्रिपाठी, विपिन राय, संदीप श्रीवास्तव, शेर मोहम्मद, डॉ. वाहिद सिद्दीकी, अलीम अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed