फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   gangster2

पशु तस्करी, चेन स्नेचिंग के छह आरोपियों पर गैंगस्टर

Sun, 12 Jun 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
gangster2
पशु तस्करी, चेन स्नेचिंग के छह आरोपियों पर गैंगस्टर
विज्ञापन

पुरानी बस्ती पुलिस ने की दोनों गिरोह पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चेन स्नेचिंग और हाईवे पर चोरी करने वाले अलग-अलग दो गिरोह के खिलाफ पुरानी बस्ती पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों गिरोह में छह आरोपी शामिल हैं।
21 जनवरी को पुरानी बस्ती पुलिस ने हाईवे पर चैनपुरवा के पास चेकिंग के दौरान पशुओं से भरी पिकअप बरामद किया था। जिसमें कुशीनगर के थाना तरयासुजान के जवही नरेंद्र निवासी इस्तेयाक अंसारी व धर्मेंद्र गुप्ता के अलावा नरेश यादव निवासी खैरा टोला थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इसी प्रकार चेन स्नेचिंग में गिरफ्तार किए गए चंदन चौबे निवासी मेहतर टोला मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती, राजन सिंह निवासी सिंधी मिल कॉलोनी थाना कोतवाली जनपद देवरिया हाल मुकाम छेदी पंडित का मकान निवासी पंडित टोला मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती और वीरेंद्र सोनी निवासी मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती पर भी गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। इनमें चंदन चौबे और राजन सिंह पर चेन स्नेचिंग करने और वीरेंद्र सोनी पर छीने गए गहनों को खरीदने का आरोप है। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इन दोनों गिरोह में शामिल आरोपी अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अपराध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed