{"_id":"63a200ea1b5fd5008530794e","slug":"gangster-caught-in-in-laws-house-basti-news-gkp4616043123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ससुराल में पकड़ा गया गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ससुराल में पकड़ा गया गैंगस्टर
विज्ञापन
ससुराल में पकड़ा गया गैंगस्टर
बस्ती। वाल्टरगंज थाने की पुलिस ने कोतवाली के इनामिया गैंगस्टर को उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली में उसके खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज है। उसकी तफ्तीश वाल्टरगंज थानाध्यक्ष कर रहे हैं।
आरोपी राजू गौड़ पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राजू गौड़ को सोमवार को उसकी ससुराल बभनगावां से गिरफ्तार कर लिया गया।
एसओ ने बताया कि आरोपी राजू निवासी कंजड़ टोला, थाना कोतवाली के खिलाफ पिछले वर्ष चोरी व सामान बरामदगी के आरोप में कुल पांच केस दर्ज हैं। इस साल उसके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने की थी। तभी से राजू गौड़ फरार रहा था।