{"_id":"64540c6de0f81579fa0db3d4","slug":"gang-selling-stolen-vehicles-busted-in-bihar-five-arrested-basti-news-c-7-1-152244-2023-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिहार में चोरी का वाहन बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिहार में चोरी का वाहन बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
Fri, 05 May 2023 01:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:34 PM IST
सार
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बरामद की गई कार से निकलकर घर के बाहर रात में खड़े होने वाले वाले वाहनों की रेकी करते हैं। कार में यह लोग लॉक खोलने का औजार व चाभी रखते हैं, जिसके सहारे लॉक खोलकर गाड़ी लेकर भाग जाते हैं। अब तक पांच वाहनों के चोरी करने के बारे में जानकारी मिली है। आगे की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एएसपी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता करके किया खुलासा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती एसओजी की मदद से नगर थाने की पुलिस ने चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें चोरी की बोलेरो खरीदने का आरोपी भी शामिल है। उनकी निशानदेही पर नगर थानाक्षेत्र के खड़ौआ जाट से चोरी करके बिहार में बेची गई बोलेरो बरामद कर लिया। एक अन्य कार भी बरामद की गई है, जो चोरी की बताई जा रही है। पकड़े गए चारों आरोपी उसी कार से वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि नगर थानाक्षेत्र के पोखरनी निवासी राम ख्याल की बोलेरो 17 अप्रैल की रात खड़ौआ जाट गांव के उनके मित्र भीमशंकर के दरवाजे के सामने से चोरी हो गई थी। इस संबंध में नगर थाने में केस दर्ज कर पुलिस खोजबीन कर रही थी। एसओ जनार्दन प्रसाद और एसओजी प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ बुधवार रात बेलाड़ी चौराहे के फ्लाईओवर के पास उत्तरी सर्विसलेन पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी फुटहिया की तरफ से एक संदिग्ध कार पहुंची। रोकने का इशारा करने पर उसका चालक कार लेकर रमवापुर मोड़ की तरफ भागा।
विज्ञापन
टीम ने घेरकर कार को रोक लिया, तो उसमें सवार चार लोग उतरकर भागने लगे। मगर पुलिस टीम ने चारों को पकड़ लिया। इनमें प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी सहोदर निवासी मो. कलीमुद्दीन उर्फ सोनू, जाबिर अली, चांद बाबू निवासी करोदिया थाना कोतवाली जनपद सुल्तानपुर और शुभम गोंड निवासी चिवदिला कोट रंजीतपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
इस तरह हुई बरामदगी
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन लोगों ने खड़ौआ जाट से बोलेरो चुराई थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह बोलेरो बिहार के सीवान जिले के रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के नेवाड़ी गांव निवासी अपने परिचित मोहन उर्फ भोला सिंह को 30 हजार रुपये में बेच दिया है। नगर थाने और एसओजी की टीम ने बिहार जाकर बृहस्पतिवार सुबह उक्त बोलेरो को बरामद किया और चोरी का वाहन खरीदने वाले मोहन सिंह उर्फ भोला सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वह लोग चोरी की गाड़ी भोला सिंह को बेच देते हैं। जो उसकी बॉडी में हेरफेर करके दूसरे को बेच देता था। पुलिस इस गिरोह की बाकी चोरी की गई गाड़ियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बरामद की गई कार से निकलकर घर के बाहर रात में खड़े होने वाले वाले वाहनों की रेकी करते हैं। कार में यह लोग लॉक खोलने का औजार व चाभी रखते हैं, जिसके सहारे लॉक खोलकर गाड़ी लेकर भाग जाते हैं। अब तक पांच वाहनों के चोरी करने के बारे में जानकारी मिली है। आगे की पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद, एसआई अनस अख्तर, गजेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी एसओजी, हेड कांस्टेबल अंशुल यादव, ईशांत कुमार, कांस्टेबल संजीव पांडेय, सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह, एसओजी के हेड कांस्टेबल अनन्त यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, करमचंद्र व साजिद जमाल शामिल रहे।