फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Furzy DL RC maker gang open- 3 arrested

फर्जी डीएल,आरसी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार

Fri, 31 Dec 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Furzy DL RC  maker gang open- 3 arrested
फर्जी डीएल, आरसी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। वाहनों का फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस व पंजीकरण प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज, कंप्यूटर उपकरण आदि जब्त किया गया है।
पूछताछ में पता चला कि आरटीओ कार्यालय में प्राइवेट तौर पर काम करने वाला मनीष प्रजापति आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस का सादा मूल प्रमाणपत्र मुहैया कराता था, जिसे स्केन करके उससे लोगों को गिरोह के लोग प्रमाण पत्र बनाकर देते थे। गिरोह में शामिल एक अन्य आरोपित रवि श्रीवास्तव निवासी बैरिहवा की पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शमशाद निवासी आनंद नगर कटरा थाना कोतवाली, अब्दुल रहमान अंसारी निवासी धौबहिया थाना वाल्टरगंज और मनीष प्रजापति निवासी जामडीह शुक्ल थाना कोतवाली शामिल हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में शमशाद ने बताया कि अपनी दुकान में फर्जी/डुप्लीकेट कागजात बनवाने के काम में उसके साथ अब्दुल रहमान अंसारी व रवि श्रीवास्तव निवासी बैरिहवा के साथ मिलकर काफी दिनों से कर रहा है। मनीष प्रजापति काफी दिनों से आरटीओ आफिस में प्राइवेट रूप में काम करता है। आफिस में अपने संपर्कों का लाभ लेकर मूल कागजात उपलब्ध करा देता है। उससे कंप्यूटर से स्कैन करके फर्जी दस्तावेज बनाकर उस पर मोहर व दस्तखत करके ग्राहकों को दे देते हैं। जो कमाई होती है उसे सब लोग आपस में बांट लेते हैं। मनीष प्रजापति ने पूछताछ में बताया कि विगत कई वर्षों से वह प्राइवेट कर्मी के रूप में काम करता है। इसी संपर्क व विश्वास के कारण बाहर लोगों को विभाग का कर्मी बताता है। उसने कबूल किया कि विभाग के बाबुओं से मिलकर उनसे मूल पेपर व अन्य दस्तावेज प्राप्त करके बाहर लाता है और इसका डुप्लीकेट तैयार कर मोहर दस्तखत कर लोगों को दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाजों के पास मिले सामान
इनके पास से आरसी पेपर सादा, 17 स्कैन आरसी पेपर, 14 अर्द्ध निर्मित डीएल फोटो युक्त मोहर सहित हस्ताक्षरित, दो मोहर कर पंजीयन अधिकारी मोटर वाहन विभाग, एक कलर प्रिंटर, मानीटर, की बोर्ड माउस, इंक पैड, लैपटाप चार मोबाइल और 41 हजार 470 रुपये नकद बरामद किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय, प्रभारी स्वाट टीम राजकुमार पांडेय, एसएसआई योगेन्द्र नाथ, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल त्रिदेव तिवारी, रमेश कुमार, रविशंकर शाह, देवेन्द्र निषाद, धीरज यादव टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed