{"_id":"63c6f540639a585ce664d178","slug":"full-proof-arrangments-for-security-basti-news-gkp464658251-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था,बदलेंगे शहर के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था,बदलेंगे शहर के रास्ते
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ का आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पुलिस की ओर से सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत कर लिया गया है। पुलिस लाइन के हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को क्रीड़ांगन परिसर में पुलिस के जवानों को ड्यूटी के संबंध में विस्तृत जानकारी व जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीएम योगी के कार्यक्रम के मद्देनजर बस्ती शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। शहर में कुल तेरह स्थलों को पार्किंग जोन बनाए गए हैं।
पुलिस कार्यालय के अनुसार, कप्तानगंज, फुटहिया की ओर से बस्ती शहर में आने वाले वाहनों को बड़ेवन व फव्वारा तिराहा होते हुए शहर में प्रवेश मिलेगा। लालगंज, महसों की ओर से आने वाले वाहनों को सोनूपार चौराहे से जिला अस्पताल की तरफ भेजा जाएगा। पटेल चौकी की तरफ से शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को पचपेड़िया, रोडवेज होते हुए मालवीय रोड की तरफ मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
शास्त्री चौक का पूरा क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। स्टेडियम की तरफ जाने वाले वीवीआईपी के वाहनों का प्रवेश छोड़ अन्य कोई वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। बसों व भारी वाहनों को पचपेड़िया रोड की तरफ से भेजा जाएगा। फव्वारा चौराहा से कंपनीबाग की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स का भी प्रबंध किया गया है। इस दौरान एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी व अन्य अफसर मौजूद रहे।