फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Front against the Minister of Lekpalon

मंत्री के खिलाफ लेखपालों का मोर्चा

Mon, 01 Aug 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 01 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Front against the Minister of Lekpalon
सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां
लेखपालों को सबसे गंदा व्यक्ति कहे जाने से नाराज लेखपालों ने बैठककर कैबिनेट मंत्री आजम खां के बयान की कड़ी निंदा की। इस दौरान एक प्रस्ताव पारित कर दो अगस्त को तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। 29 जुलाई को मुरादाबाद में नगरपालिका भवन का शिलान्यास करते हुए नगर विकास मंत्री आजम खां ने लेखपालों को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहा था।
विज्ञापन


लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राम सुमेर और जिला मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने लेखपाल संवर्ग का अपमान किया है। ऐसी टिप्पणी से शासन और सरकार की छवि धूमिल होती है। मुख्यमंत्री को ऐसे मंत्रियों को बर्खास्त कर देना चाहिए। कहा कि टिप्पणी के विरोध में दो अगस्त को सभी तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता राम सुमेर सोनकर और संचालन अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर तहसील हर्रैया के अध्यक्ष रमेशचंद्र, मंत्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव, बस्ती के अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी मंत्री धमेंद्र कुमार, भानपुर के अध्यक्ष रणवीर सिंह मंत्री बालकृष्ण उपाध्याय व रूधौली तहसील अध्यक्ष विद्यासागर दुबे व मंत्री अंजनी नंदन शरण सहित अन्य कई लेखपाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed