फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   From the new session, students will be admitted to Khair Inter College with standard standards.

Basti News: नए सत्र से स्टैंडर्ड मानक के साथ खैर इंटर कॉलेज में होगा विद्यार्थियों का प्रवेश

Fri, 27 Oct 2023 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
From the new session, students will be admitted to Khair Inter College with standard standards.
- ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन के साथ बनाई नई रूपरेखा
विज्ञापन

- कॉलेज और एसोसिएशन की लांच की गई वेबसाइट, पुरातन छात्र मिलन समारोह की स्मारिका का हुआ विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ख़ैर इंटर कॉलेज के शैक्षिक उन्नयन एवं विकास के लिए ओल्ड बॉयज एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को बड़ी तैयारी के साथ दस्तक दी। मुख्य संरक्षक सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. नूर मोहम्मद की अध्यक्षता में कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक कर आगामी सत्र की रूपरेखा तय की गई। पुरातन छात्रों ने कॉलेज की ख्याति को पुन: वापस दिलाने के अपने योगदान और सुझाव साझा किया।
तय हुआ कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नए सत्र में विद्यार्थियों का प्रवेश स्टैंडर्ड मानक के अनुसार होगा। कॉलेज के लैब, लाइब्रेरी को हाईटेक करने में पुरातन छात्र मदद करेंगे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान गढ़ने वाले पुरातन छात्रों को लाकर वर्तमान छात्रों को प्रेरित कराया जाएगा। बैठक के उपरांत पत्रकारों से मुखातिब एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ. नूर मोहम्मद, संस्थापक संयोजक दुर्गादत्त पांडेय ने कहा कि ख़ैर कॉलेज बस्ती का गौरव रहा है। इसे पुन: हासिल करने के लिए पुरातन छात्र अगले दो तीन सालों तक कॉलेज को गोद लेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज को ज़रूरी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ स्किल डेवलपमेंट और प्रतियोगी परीक्षाओं से जोड़ने का भी प्रयास है। इसके बेहतरी के लिए हम लोग रोड मैप लेकर आ रहे है। वह तकनीक से लैस होगा जो कॉलेज को आगे ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. ओम प्रकाश मिश्र ने कहा इस कॉलेज से बहुत लोग देश दुनिया में निकलकर नाम रोशन कर रहे। शिक्षक और बच्चे यदि प्रण कर लेंगे तो फिर से वह ख्याति प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान मंडल के प्रथम विद्यालय के रूप में कॉलेज और एसोसिएशन की वेबसाइट की लांचिंग की गई। 23 सितंबर को हुए पुरातन छात्र मिलन समारोह पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी हुआ।

इस मौके पर प्रबंधक हमीदुल्लाह ख़ान, प्रधानाचार्य फैज आलम अंसारी, अब्दुल बारी, ऋषि तिवारी, परवेज़ अहमद, पवन शुक्ला, अकबर अली, सौरभ तुलस्यान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed