फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   From ten o'clock in the night, silence started spreading on the streets

रात दस बजे से ही सड़कों पर पसरने लगा सन्नाटा

Sat, 25 Dec 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
From ten o'clock in the night, silence started spreading on the streets
रात्रि कर्फ्यू का पालन कराने के लिए गश्त करते पुलिसकर्मी। - फोटो : BASTI
रात दस बजे से ही सड़कों पर पसरने लगा सन्नाटा
विज्ञापन

रात 11 बजे के बाद निकले लोगों को पुलिस ने रोककर की पूछताछ
बस्ती। रात्रि कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को रात दस बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। वहीं, अधिकांश दुकानें नौ से दस बजे तक बंद हो गईं। हालांकि हाईवे पर वाहन दौड़ते रहे, मगर अपेक्षाकृत कम भीड़ नजर आई।

कोविड के तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। इसे लेकर डीएम सौम्या अग्रवाल की ओर से शुक्रवार को ही प्रशासन और पुलिस को रात्रि कर्फ्यू का पालन कराने का निर्देश दे दिया गया था। शनिवार को पुलिस रात दस बजे से ही शहर के प्रमुख चौराहों पर मुस्तैद हो गई। रात ग्यारह बजे के बाद निकले लोगों को रोककर पूछताछ की गई। हर चौराहे पर पुलिस पहरा देती रही। महसों, कप्तानगंज, हर्रैया, महराजगंज, भानपुर, मुंडेरवा, ओडवारा, सोनहा, सल्टौआ, वाल्टरगंज, दुबौलिया, नगर बाजार, गौर बाजार, सिकंदरपुर, छावनी, विक्रमजोत, परशुरामपुर में भी रात्रि कर्फ्यू का असर देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed