फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fraudster defrauded of Rs 14 lakh

Basti News: जालसाज ने लगाया 14 लाख का चूना

Thu, 07 Nov 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fraudster defrauded of Rs 14 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। साइबर अपराधियों ने पैन कार्ड की केवाईसी कराने का झांसा देकर एपीके अप्लीकेशन इंस्टाल करवा लिया। बैंक खाते का डिटेल हासिल कर साढ़े 14 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
शहर के विशुनपुरवा गांधीनगर निवासी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि उनका बंधन बैंक में खाता है। उनके मोबाइल नंबर पर पिछले कुछ दिनों से पैन की केवाईसी अपडेट करने के लिए मैसेज भेजे जा रहे थे, जिसे वह नजरअंदाज करते रहे। 29 अक्तूबर को उनके नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मी बताया और तत्काल पैन की केवाईसी अपडेट कराने के लिए कहा। जालसाल ने कहा कि वह तरीका बता रहा है, वैसा ही करके आप खुद ही अपनी केवाईसी कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद उसने भेजे लिंक को क्लिक करके इंस्टाल करने को कहा। वह लिंक एपीके अप्लीकेशन का था। लिंक खोलकर जैसे ही सुनील ने पैन नंबर आदि बैंक संबंधी सूचना दर्ज की, तभी उनके खाते से पैसे कटने लगे। इसकी जानकारी वह तुरंत फोन कर बैंक के अधिकारियों को दी। मगर, दस मिनट के बीच में उनके बैंक खाते से नौ बार में 14 लाख 56 हजार 996 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। उन्होंने घटना की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed