{"_id":"67cde4c9ac9daff52c04a737","slug":"fraud-of-rs-180-lakh-in-the-name-of-getting-a-loan-from-the-bank-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133202-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बैंक से कर्ज दिलाने के नाम पर 1.80 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बैंक से कर्ज दिलाने के नाम पर 1.80 लाख की धोखाधड़ी
Mon, 10 Mar 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खुद को भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी बताते हुए कर्ज दिलाने का झांसा देकर 1.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। लालगंज पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
लालगंज के तिघरा निवासी अर्जुन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वर्ष 2023 में बैंक से लोन लेने के लिए प्रेम कुमार गौतम से मुलाकात की। आरोप है कि उसने 25 लाख रुपये का लोन भारतीय स्टेट बैंक शाखा पुरानी बस्ती से करवाने के लिए उनसे कागजात लिए। साथ ही फाइल चार्ज के रूप में 10 हजार रुपये मांगे।
कागजात और रुपये देने के कुछ दिन बाद अक्तूबर 23 में उनके मोबाइल पर रंजीत भारती नाम के एक शख्स का फोन आना और बोला कि वह एसबीआई पुरानी बस्ती से बोल रहा हूं। आपने लोन के लिए अप्लाई किया है। बैंक में आकर मुझसे मिलिए। वह अपने भाई सिकंदर यादव के साथ बैंक पहुंचा। यहां रंजीत भारती से मुलाकात की।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने फाइल तैयार कराने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की। प्रेम कुमार गौतम से बात करने के बाद रंजीत भारती को 10 हजार रुपये नकद और 10 हजार रुपये भाई सिकंदर के खाते से रंजीत के खाते में भेज दिया। इसके बाद रंजीत भारती ने किसी न किसी बहाने से तीन-चार माह के अंदर उनसे कुछ अपने खाते में व नकद मिलाकर डेढ़ लाख रुपये लोन कराने के नाम पर ले लिए, लेकिन लोन नहीं मिल पाया।
फरवरी 2024 में रंजीत भारती के बारे एसबीआई पुरानी बस्ती शाखा में पता करने पर बताया गया वह बैंक कर्मचारी नहीं है। इसके बाद जब रंजीत भारती से मुलाकात की तो उसने बताया कि वह बैंक कर्मचारी नहीं है और न ही लोन करा पाएगा। आपने मुझे व प्रेम कुमार गौतम को जो रुपये दिए हैं, उसे वापस कर दूंगा, मगर रुपये नहीं दिए।फोन कर रंजीत से रुपये मांगा तो अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
लालगंज के तिघरा निवासी अर्जुन यादव की तहरीर पर प्रेम कुमार और रंजीत भारती निवासी सैंडपुर बड़ेरिया कुंवर थाना दुबौलिया पर केस दर्ज कर लिया है।