{"_id":"649dd8efd6a426623e0edb17","slug":"fraud-case-registered-on-21-including-ex-consolidation-officer-basti-news-c-7-1-gkp1014-224800-2023-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पूर्व चकबंदी अधिकारी समेत 21 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, विपक्षियों ने जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पूर्व चकबंदी अधिकारी समेत 21 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, विपक्षियों ने जान से मारने की दी धमकी
Fri, 30 Jun 2023 04:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Updated Fri, 30 Jun 2023 04:30 PM IST
सार
परिवार के शिवबचन व अन्य ने विरोध किया तो विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी। बकौल शिवबचन, विभागीय सत्यापन कराने पर 1961-1962 के अभिलेखों में कोई बंटवारा दाखिल नहीं पाया गया। सत्यापन रिपोर्ट तत्कालीन चकबंदी अधिकारी विनोद सिंह को दी गई, लेकिन उन्होंने मानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फर्जी अभिलेख के जरिए जमीन हस्तांतरित करने के आरोप में पुलिस ने मुंडेरवा के तत्कालीन चकबंदी अधिकारी समेत 21 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामला वर्ष 2008 का है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के धौरहरा के एक कुनबे की जमीन चारों पट्टीदारों की जगह एक के नाम कर दी गई थी। तब से जमीन को लेकर कई बार पंचायत हुई। कुनबे के शिवबचन ने चकबंदी विभाग का सालों चक्कर काटा। थक हारकर बुधवार को उन्होंने तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, धौरहरा गोचना गांव में एक ही कुनबे के बेकारू व विधवा छोटका की संतान नहीं थी। दोनों के निधन के बाद उनकी जमीन हथियाने का कुचक्र रचा गया। आरोप है कि विपक्षी सितई उर्फ सीताराम ने अधिकारी से मिलकर फर्जी अभिलेख तैयार कराए। इसके आधार पर चकबंदी अधिकारी ने मृतक बेकारू व छोटका की 16 बीघा जमीन कुनबे के एक थोक के मुखिया के नाम दर्ज कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
परिवार के शिवबचन व अन्य ने विरोध किया तो विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी। बकौल शिवबचन, विभागीय सत्यापन कराने पर 1961-1962 के अभिलेखों में कोई बंटवारा दाखिल नहीं पाया गया। सत्यापन रिपोर्ट तत्कालीन चकबंदी अधिकारी विनोद सिंह को दी गई, लेकिन उन्होंने मानने से इन्कार कर दिया।
इसके चलते बेकारू व छोटका की जमीन उनके वारिसों को नहीं मिली। शिवबचन की तहरीर पर पुलिस ने तत्कालीन चकबंदी अधिकारी विनोद सिंह के अलावा धौरहरा गोचना निवासी सितई, चंद्रभान, अंकलेश, खदेरू, रामआसरे, रामशब्द, विनोद, फूलमती, सुनीता, हरेंद्र, वीरेंद्र, मैना, सरोजा, फुला, शकुंतला, शोभा, संकेश, रामू, श्यामू, लालू के खिलाफ केस दर्ज किया है।