फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   four vehicles collided with each other

Basti News: चार वाहन आपस में टकराए

Thu, 15 Aug 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 15 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
four vehicles collided with each other
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के पिकौरा सानी गांव के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मार दिया। इससे परिवहन बस सहित चार वाहन आपस में टकरा गए। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

कप्तानगंज क्षेत्र के पगार गांव के रहने वाले चंद्र कांत लाल श्रीवास्तव हर्रैया तहसील में संग्रह अमीन पद पर तैनात हैं। बुधवार को अपनी कार से ड्यूटी कर घर वापस आ रहे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे पिकौरा सानी जेब्रा क्राॅसिंग के पास कार के पीछे आ रही बस को ट्रक ने ठोकर मार दिया। कार सामने सर्वेश ओझा की कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अनहोनी समझकर आसपास के लोग दौड़े। बस में सवार लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और एनएचएआई की टीम पहुंच गई। सभी वाहनों को किनारे कराकर चारों वाहनों को कब्जे में लिया। दुर्घटना के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। सभी लोग सुरक्षित बच गए। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed