फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four trains were delayed by three to four hours, disrupting passenger mobility.

Basti News: चार ट्रेनें तीन से चार घंटे लेट, यात्रियों की बिगड़ी रफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four trains were delayed by three to four hours, disrupting passenger mobility.
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते यात्री।-संवाद
पुरानी बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को चार प्रमुख ट्रेनें तीन से चार घंटे तक देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों की आगे की यात्रा भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

कटिहार से असम जाने वाली 05733 अमृत स्पेशल करीब चार घंटे देरी से पहुंची। वहीं, गुवाहाटी से जम्मू जाने वाली 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन ट्रेनें भी करीब तीन-तीन घंटे की देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन

ट्रेनों के निर्धारित समय से काफी देर बाद पहुंचने के कारण स्टेशन पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की चिंता और बढ़ गई। उन्नाव जा रहे महादेव गोरखनाथ और अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रेन के लेट होने से आगे की यात्रा का पूरा कार्यक्रम बिगड़ जाता है। समय से गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दूसरे डिवीजन में मेंटेनेंस से प्रभावित हो रहा संचालन
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि दूसरे डिवीजन में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। वहां से ट्रेनें देरी से मिलने के कारण आगे उनका संचालन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ब्लॉकिंग का काम भी चल रहा है। इससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि कार्य जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ट्रेनों का संचालन सुचारु हो सके और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed