फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four toilet seats installed together in community toilet in basti seven lakhs spent in construction

यहां सब बेपरदा है: सामुदायिक शौचालय में एक साथ लगवा दिया चार टॉयलेट सीट, निर्माण में खर्च हुए सात लाख

Fri, 30 Dec 2022 06:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Dec 2022 06:45 PM IST
सार

इससे पहले पिछले हफ्ते कुदरहा विकास खंड के गौरा धुंधा गांव में बने सामुदायिक शौचालय के एक कक्ष में दो टॉयलेट सीट लगवाने का मामला सामने आया था। जिसमें जांच के बाद मौजूदा और पूर्व ग्राम विकास अधिकारी निलंबित कर दिए गए थे। 

विज्ञापन
Four toilet seats installed together in community toilet in basti seven lakhs spent in construction
सामुदायिक शौचालय में एक साथ लगवा दिया चार टॉयलेट सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बस्ती जिला स्थित रुधौली विकास क्षेत्र के धन्सा ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय परिसर में एक साथ चार टॉयलेट सीट लगाने का मामला सामने आया है। वहां कोई दरवाजा या दीवार भी नहीं बनाई गई है, जिससे परदा हो सके। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल होने के बाद खलबली मच गई। आनन-फानन में शौचालय की सीट उखड़वा ली गई। प्रकरण संज्ञान में आने पर उप-जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत ने बीडीओ केदारनाथ कुशवाहा के साथ समुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत से शौचालय संबंधी प्रपत्र कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा।

विज्ञापन

जानकारी मिली है कि ग्राम पंचायत धन्सा में लगभग सात लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। जिसमे ग्रामीणों के नहाने के लिए चार स्नानागार, शौच आदि की व्यवस्था के लिए एक कमोड सहित चार शौचालय बना हुआ है। परिसर के अंदर खुली जगह में चार बेबी फ्रेंडली टॉयलेट बनवाए जाने थे लेकिन निर्माण कराने वाले जिम्मेदारों ने सामान्य टॉयलेट सीट लगा कर छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को उसी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। विकासखंड के एडीओ पंचायत शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण में विकासखंड के तत्कालीन बीडीओ सुनील कुमार कौशल और तत्कालीन एडीओ पंचायत दयाराम ने उस समय तैनात पंचायत सचिव प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया गया था। लेकिन उसके तुरंत बाद ही उनका स्थानांतरण हो गया। एडीओ पंचायत का कहना है कि सामुदायिक शौचालय में पाई लापरवाही को तत्काल रुप से निर्देशित कर सही कराया जा रहा है।

विज्ञापन

कुदरहा के गौरा धुंधा में सामने आ चुका है मामला
इससे पहले पिछले हफ्ते कुदरहा विकास खंड के गौरा धुंधा गांव में बने सामुदायिक शौचालय के एक कक्ष में दो टॉयलेट सीट लगवाने का मामला सामने आया था। जिसमें जांच के बाद मौजूदा और पूर्व ग्राम विकास अधिकारी निलंबित कर दिए गए थे। साथ ही लघु सिंचाई के अवर अभियंता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का निर्देश डीएम ने दिया था। इसके अलावा पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

डीपीआरओ बोलीं, सभी जगह होगी जांच
जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने बताया कि जिले में 16 स्थानों पर बेबी फ्रेंडली शौचालय का निर्माण कराया गया है। सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए संबंधित ब्लाक के बीडीओ को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed