{"_id":"5e2c852c8ebc3e4b142c4c91","slug":"four-shop-licensa-suspended-basti-news-gkp338619098","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कीटनाशक दुकानों का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कीटनाशक दुकानों का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार कीटनाशक दुकानों का लाइसेंस निलंबित
बस्ती। प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद के निर्देश पर जिले भर में एक साथ कृषि रक्षा रसायन दुकानों पर छापामारा गया। हर्रैया तहसील क्षेत्र में प्रभारी कृषि रक्षा अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने जांच किया। सदर, रुधौली व भानपुर में उप कृषि निदेशक डॉ. एसके त्रिपाठी के नेतृत्व वाली टीम ने सघन जांच किया।
डीडी कृषि ने 12 दुकानों की जांच कर 18 नमूने लिया। चार दुकानों के अभिलेख पूरे नहीं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई। डीएओ ने बभनान, परशुरामपुर बाजार में 16 दुकानों का निरीक्षण कर 15 नमूने लिया। चार दुकानों पर अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबित किया और छह को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। गुणवत्ता परीक्षण के लिए छह उर्वरकों के नमूने भी लिये। डीएओ ने बताया कि जांच के दौरान लिए गए सभी नमूनों को सील कर प्रयोगशाला भेजा रहा है। गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कीटनाशक व उर्वरक समस्या के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 05542-283051 पर संपर्क कर सकते हैं।