{"_id":"649b381596299d96b00e64e7","slug":"four-new-grain-storage-godowns-will-be-built-at-the-district-headquarters-basti-news-c-207-1-sgkp1006-502-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिला मुख्यालय पर बनेंगे चार नए अनाज भंडारण गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिला मुख्यालय पर बनेंगे चार नए अनाज भंडारण गोदाम
Wed, 28 Jun 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला मुख्यालय पर एफसीआई के पुराने भवन को अब नया रूप देने की तैयारी की जा रही है। 60 साल पुराने इन भवनों को तोड़ कर अत्याधुनिक भवन बनाया जाएगा। पहले से अधिक क्षमता के इस भवन में आने जाने के लिए बीस मीटर चौडी सड़क के अलावा 8340 एमटी क्षमता के अनाज के चार नए गोदाम बनाए जाएंगे। इससे अनाज भंडारण की समस्या समाप्त हो जाएगी। इसका प्राक्कलन एफसीआई तैयार करा रहा है।
रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर भारतीय खाद्य निगम ने 1963-64 में अपना गोदाम स्थापित किया था। जहां एक क्रय केंद्र के अलावा 5600 एमटी के दो गोदाम बनाए गए थे। इन गोदामों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनाज के अलावा क्रय केंद्र पर खरीदे गए गेहूं का भी भंडारण होता है। यहां एफसीआई के प्रबंधक के कार्यालय समेत कर्मचारियों के आवास व मजदूरों के टीनशेड भी बनाए गए हैं। दशकों पूर्व बने यह संसाधन अब पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। यहां तक कि क्रय केंद्र व उसके गोदाम भी खस्ताहाल हो चुके हैं। यही नहीं बनाई गई चार मीटर पतली सड़क पर जब ट्रकों व अनाज लदे वाहनों का रेला निकलता है तो जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। यही नहीं यहां अनाज के तौल के लिए स्थापित धर्मकांटा का फाउंडेशन भी अपनी दुर्दशा बयान कर रहा है। इसको देखते हुए प्रबंधक धीरज सिंह ने उच्चाधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया तो इसके नवीनीकरण की योजना तैयार हो गई है। जल्द ही इस प्राचीन भवन व गोदाम को गिरा कर 20 मीटर चौड़ी सड़क व 8340 एमटी क्षमता के चार गोदाम बनाए जाएंगे।
-- -- -- -
गोदाम में जगह की कमी के चलते फंस गया था 12 करोड़ का चावल
जिले में वर्ष 2010-11 व 2011- 12 में इस गोदाम में पीडीएस व गेहूं की अधिकता के नाते धान खरीद का चावल रखने में दिक्कत खड़ी हो गई थी। इसके चलते निगम ने राइस मिलरों के पास सरकारी चावल रखवा दिया था, मगर लंबे समय तक गोदाम खाली नहीं हुआ। नतीजतन करीब 50 करोड़ का चावल फंस गया। हालांकि इसमें से अधिकतर की वसूली निगम ने धीरे-धीरे कर लिया, मगर अब भी करीब 12 करोड़ का चावल वापस नहीं हुआ है। इसे लेकर राइस मिलरों के खिलाफ आरसी भी जारी है। नए गोदाम के स्थापना के बाद अनाज भंडारण की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
-- -
आधुनिक संसाधनों से लैस होगा गोदाम
भारतीय खाद्य निगम के जिला प्रबंधक धीरज सिंह ने बताया कि गोदाम व कार्यालय के नवीनीकरण की योजना तैयार की गई है। जल्द ही इसका नवनिर्माण करवाकर आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। गोदाम में अनाज रखने की समस्या है, जो नए गोदाम के निर्माण के बाद समाप्त हो जाएगी।