फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four named in elderly man's death case

Basti News: बुजुर्ग की मौत मामले में चार नामजद

Mon, 14 Sep 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four named in elderly man's death case
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नया महुडर संजय कॉलोनी में गेट के सामने पेशाब करने से रोकने को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय मोहनलाल सोनकर की मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के एक सप्ताह के बाद चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 6 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे गांव निवासी विनोद कुमार के गेट के सामने कल्पनाथ पेशाब कर रहे थे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। आरोप है कि शोर सुनकर कल्पनाथ, उनकी पत्नी और बेटियां दोबारा मौके पर पहुंचीं। बीच-बचाव करने आए मोहनलाल को कल्पनाथ ने जोरदार धक्का दे दिया। इसके बाद ही उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने कल्पनाथ, गरिमा, पिंकी और कल्पनाथ की पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed