फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four more cattle died, two medicines were banned, and an FIR was filed against a doctor and a pharmacist.

Basti News: चार और गोवंश की मौत, दो दवा पर रोक, डॉक्टर-फार्मासिस्ट पर प्राथमिकी

Mon, 19 Jan 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Four more cattle died, two medicines were banned, and an FIR was filed against a doctor and a pharmacist.
रानीपुर बेलाड़ी गांव में गोवंशो की मौत पर जांच करती पशुपालन विभाग की टीम। संवाद - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित रानीपुर बेलाड़ी गांव की एक गोशाला में रविवार दोपहर तक चार और गोवंशों की मौत हो चुकी थी। कई अन्य गोवंशों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृत बछिया व गायों का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें रिपोर्ट अस्पष्ट होने के कारण मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मगर, विशेषज्ञों की माने तो प्रारंभिक रिपोर्ट में ब्रेन में रक्तस्राव पाया गया है। हालांकि अभी रिपोर्ट स्पष्ट नहीं है। वहीं मामले में डॉक्टर और फार्मासिस्ट पर प्राथमिकी भी दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. अरुण कुमार गुप्ता की देखरेख में मृत बछिया और गायों का पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि, सीवीओ का कहना है कि गोवंशों की मौत का सही कारण पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। रक्त और अन्य नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सीवीओ ने बताया कि पशुओं के उपचार में उपयोग की गई दो दवाएं अल्बेडाजोल और अबामेसिटिन के इस्तेमाल पर पूरे जिले में रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

यह गोशाला पूर्व विधायक स्व. राना कृष्ण किंकर सिंह की है, जहां कुल 15 गोवंश थे, जिसमें से अब तक नौ की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, गोशाला में एक गाय बीमार हुई तो पशु चिकित्सक को फोन किया गया। आरोप है कि चिकित्सक ने खुद आने के बजाय फार्मासिस्ट के हाथों दवा भेज दी। इस दवा के सेवन के बाद शनिवार को गोवंशों की तबीयत बिगड़ने लगी और पांच गोवंश की मौत हो गई थी। रविवार को भी चार गोवंशों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवीओ का ने बताया कि सभी मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम कराते हुए शव को दफन करवा दिया गया है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। जांच के लिए मेडिकल कॉलेज मथुरा भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम टीम में डॉ. सतीश वर्मा, डॉ. सीमा भारती, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अजय, डॉ. संतोष व डॉ. मो. फजील शामिल रहे। पोस्टमार्टम के दौरान नगर थाना की पुलिस मुस्तैद रही।

---
तहरीर पर नगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
पूर्व विधायक की पत्नी रानीपुर बेलाड़ी गांव निवासी विद्या सिंह की तहरीर पर नगर पुलिस ने गोवशों के गलत उपचार मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में बताया गया है कि पशु चिकित्सक डॉ. अजय वरुण को बुलाने न आकर फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार के हाथों दवा भेजकर सभी गोवंशों को दवा मिश्रित इंजेक्शन देने के कारण गोवंश की तबीयत खराब हुई और मर गए। पुलिस ने डॉ. अजय वरुण पुत्र अज्ञात, फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार पुत्र अज्ञात हाल पता मरवटिया थाना नगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed