फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four members of a gang involved in forging documents using fake magistrate and police seals were arrested.

Basti News: मजिस्ट्रेट और पुलिस की फर्जी मुहर से जाली दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Four members of a gang involved in forging documents using fake magistrate and police seals were arrested.
परशुरामपुर थाने में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत- विभाग - फोटो : जहांगीराबाद में सजा खाटू श्याम का दरबार।
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना क्षेत्र के एक सहज जनसेवा केंद्र पर फर्जी मुहर से दिव्यांग प्रमाणपत्र समेत अन्य फर्जीवाड़ा कर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करने में प्रयुक्त किए जा रहे एक लैपटॉप, चार मुहर, एक लेमिनेशन मशीन, एक इंक पैड, आठ आधार कार्ड, दो प्रिंटर एवं आठ फर्जी प्रमाणपत्र भी बरामद किया है।
विज्ञापन


गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह एवं थानाध्यक्ष परशुरामपुर विश्वमोहन राय ने बताया कि सहज जनसेवा केंद्र में मजिस्ट्रेट व पुलिस के नाम से फर्जी मुहर से प्रपत्र तैयार करने की जानकारी मुखबिर से मिली। इसके बाद पता चला कि परशुरामपुर थाने के बगल में सहज जनसेवा केंद्र में कुछ लोग मौजूद हैं। जहां से फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर लोग भिख मांगने का काम करते हैं। संबंधित जनसेवा केंद्र पर पुलिस ने तत्काल छापा मारा और गुमटी में बैठे चार लोग मौके से पकड़े गए।
विज्ञापन

पूछताछ में एक ने अपना नाम कुलदीप (19) निवासी रानीजोत थाना धानेपुर जनपद गोंडा बताया। दूसरे युवक की पहचान रज्जन (22) निवासी चौबेपुर थाना नवाबगंज, गोंडा, तीसरे की पहचान मिथुन (16) निवासी करदा थाना वजीरगंज, गोंडा और चौथे युवक की पहचान शनि कुमार (26) निवासी रतनपुर थाना परशुरामपुर, बस्ती के रूप में की गई। पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उसने शनि से दो फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाया है। जिसे दिखाकर आमजन के बीच पैसा आदि मांगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक प्रमाण पत्र में कुलदीप का नाम और फोटो मिला। इसका लेमिनेशन भी पाया गया। दूसरे प्रमाण पत्र पर गुजारिश पत्र लिखा हुआ मिला। जिस पर अरमान अली का नाम अंकित था। दोनों प्रमाण पत्रों पर एक ही फोटो लगा था। दोनों पर पुलिस इंस्पेक्टर सिवान बिहार एवं डीएम सिवान का मुहर युक्त फर्जी हस्ताक्षर भी पाया गया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने स्वीकार किया कि हम लोगों का यहीं व्यवसाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed