फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four lane: Space in front is over... crisis on commercial buildings

Basti News: फोरलेन ः सामने की जगह खत्म... कामर्शियल भवनों पर संकट

Wed, 15 Jan 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Four lane: Space in front is over... crisis on commercial buildings
बड़ेवन- कंपनीबाग फोरलेन बनने के बाद सट गए दुकान- मकान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। काश! भवन बनवाते वक्त दूर दृष्टि दौड़ाई होती तो आज कामर्शियल भवनों के सामने सहन या पार्किंग की चिंता न सताती। तब संरचना कुछ और थी। भवन बनने के बाद भी सामने 20 से 25 फीट चौड़ाई में खाली जगह थी। यह सहन के काम आता था और पार्किंग भी हो जाती रही।
मगर, यह खाली जगह सरकारी थी, अब इस पर सड़क चौड़ी होकर फोरलेन में तब्दील हो रही है। इससे मल्टीप्लेक्स, कांप्लेक्स, शोरूम, मार्ट और दुकान जैसे कामर्शियल भवनों के सामने खाली जगह बची ही नहीं। सड़क बनने के बाद यदि बीडीए मानक का पालन कराएगा तो इन भवनों पर संकट के बादल मंडराने लगेंगे।
विज्ञापन

यह हाल है बड़ेवन से कंपनीबाग के बीच निर्माणाधीन फोरलेन की दोनों पटरियों के किनारे स्थित कामर्शियल भवनों का। यहां सड़क की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 22 मीटर करते ही सौ से अधिक कामर्शियल भवनों के मुख्य द्वार सड़क से सट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन भवनों के सामने इंच भर खाली जगह के लिए एक भी ताना-बाना काम नहीं कर रहा है। गनीमत यह है कि अभी सड़क बनकर तैयार नहीं हुई है, वरना पार्किंग और सहन के लिए हाहाकार मचना शुरू हो जाता। सड़क के किनारे कई भवनों में मार्ट, शोरूम, बैंक, अस्पताल, जैसे निजी व्यवसाय चल रहे हैं।
दिनभर यहां आम ग्राहक, उपभोक्ताओं की आवाजाही रहती है। भवन के बाहर खाली जगह न बचने से चौड़ी हुई सड़क पर ही लोगों के वाहन खड़े हो रहे हैं।
यह जुगाड़ भी ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। एक से दो माह के भीतर पीडब्ल्यूडी की फोरलेन बनकर तैयार हो जाएगी। ऐसे में सड़क पर पार्किंग आदि प्रतिबंधित हो जाएगा।
फिर कामर्शियल भवनों को सामने खाली जगह के लिए दूसरा विकल्प खोजना होगा या कार्रवाई की जद में आना पड़ेगा। क्योंकि बीडीए मानक के अनुसार यहां सड़क के दोनों तरफ निर्मित अधिकतर कामर्शियन भवन फिट नहीं बैठेंगे। सामने खाली जगह न होने से इन पर सवाल उठने लाजिमी बन जाएंगे। शायद यह चिंता लोगों को सताने लगी है। तोड़ने पड़े पुराने भवन ः सड़क निर्माण के दौरान मध्य सड़क से 55 फीट के दायरे में भी पुराने समय के आधा दर्जन भवन शामिल पाए गए। इससे इन भवनों को तोड़कर सड़क के लिए जमीन खाली करानी पड़ी। कटरा पानी टंकी के पास दो पुराने मकान तोड़ने पड़े हैं। सड़क की जगह खाली कराने के लिए तीन मकानों का चबूतरा और चहारदीवारी भी तोड़ी गई।

बीडीए का मानक ः मुख्य सड़क के किनारे मल्टी कांप्लेक्स, मार्ट, शोरूम आदि निर्माण के लिए सड़क के मध्य से 55 फीट छोड़ने के बाद शेड बैक भी छोड़ना अनिवार्य है। इसका मानक 6 मीटर है। यह खाली जगह होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed