फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four lane construction entangled in encroachment

Basti News: अतिक्रमण में उलझा फोरलेन का निर्माण

Mon, 05 Aug 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 05 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Four lane construction entangled in encroachment
अक्तूबर तक बनकर तैयार नहीं हो पाएगी बड़ेवन-कंपनीबाग फोरलेन सड़क
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी मोड़ पर मां काली मंदिर को हटाने की नहीं बन पाई व्यवस्था
कांवड़ उत्सव और बारिश की वजह से बंद चल रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बड़ेवन से कंपनीबाग तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क तय समय अक्तूबर माह तक बनकर तैयार नहीं हो पाएगी। अब इसमें तमाम अड़चन आ गई है। बड़ेवन से कटरा प्राथमिक स्कूल तक 1200 मीटर की लंबाई में सड़क बनने का रास्ता साफ हो गया है। लेकिन, इसके आगे जगह-जगह अतिक्रमण रोड़ा बन गया है। बारिश और कांवड़ मेले की वजह से निर्माण कार्य भी ठप करना पड़ा है।
एनएच 28 से जुड़े शहर के बड़ेवन-कंपनीबाग प्रवेश मार्ग को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। जनवरी से निर्माण कार्य प्रांरभ है। अभी तक केवल 500 मीटर लंबाई में यह सड़क बन पाई है। इसके आगे 700 मीटर तक सड़क के दायरे में आने वाली जमीन को खाली कराकर केवल गिट्टियां बिछाई गई हैं। शेष 500 मीटर तक सड़क बनाने में अभी तमाम अड़चन है। कटरा पानी की टंकी से कंपनीबाग तक सड़क के लिए प्रस्तावित चौड़ाई में प्राथमिक स्कूल, सदर तहसील एवं बीडीए की बाउंड्रीवॉल पड़ रही है।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- एक इसे तोड़कर खुद के खर्च से पीछे नया बाउंड्रीवॉल बनाकर देगा। जबकि इस मार्ग पर आवास विकास मोड़ के पास पड़ने वाले मां काली मंदिर को भी हटाना पड़ेगा। लेकिन, मंदिर को अन्यत्र शिफ्ट करने की व्यवस्था नहीं बन पाई है। जिससे निर्माण कार्य को यहां गति नहीं मिल पाएगा। अभी हाल ही में फब्बारा तिराहे से कंपनीबाग तक पेड़ों की कटान कराकर और पोल-तार हटवाकर मार्ग खाली कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के बाद बारिश शुरू हो गई। इधर कांवड़ यात्रा शुरू हो गई थी। इस वजह से निर्माण कार्य बंद करना पड़ा। कुल मिलाकर यह सड़क 500 मीटर की दूरी में ही बनकर तैयार हो पाई है। परियोजना का 60 प्रतिशत हिस्सा अभी शेष बचा है। समय भी अब महज दो महीने बचा है। ऐसे में निर्धारित समय अक्तूबर तक यह सड़क बनकर तैयार हो पाना कठिन हो गया है।
...
काली मंदिर के लिए नहीं मिल रही जगह
आवास विकास कॉलोनी मोड़ पर सड़क से बिल्कुल सटकर काली मंदिर है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। योजना थी कि इस मंदिर को सड़क के दायरे से बाहर पीछे की तरफ शिफ्ट किया जाएगा। मगर पीछे सरकारी जमीन का न होना बताया जा रहा है। इसके अलावा मंदिर के पीछे निर्माण भी हो चुका है। ऐसे में मंदिर को शिफ्ट करना चुनौतीपूर्ण है। निर्माण एजेंसी और प्रशासन मिलकर इसका समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं।
..
नहीं बिछाई जा सकी नई पाइपलाइन
सड़क निर्माण के दौरान जलकल की पाइपलाइन जगह- जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे आसपास के दर्जन भर कॉलोनियों में पानी का आपूर्ति बंद करना पड़ा।छह महीने से 20 हजार की आबादी पानी की किल्लत झेल रही है। विभाग पर दबाव बढ़ा तो नई पाइपलाइन बिछाने के लिए जल निगम ने जून माह में कार्य शुरू कराया, लेकिन कुछ दिन बाद यह भी बंद हो गया। बताया जा रहा सड़क के किनारे नाली निर्माण और पाइप लाइन का कार्य एक साथ करने में ही सफलता मिलेगी। पहले पाइप लाइन बिछ जाने से नाली निर्माण के लिए खोदाई के दौरान यह फिर से क्षतिग्रस्त हो सकता है।
..
नहीं पूरा हुआ ड्रेनेज का कार्य
फोरलेन सड़क के दोनों तरफ एक- एक मीटर चौड़ाई में ड्रेनेज (नाली) का निर्माण होना है। मगर यह केवल बड़ेवन से कटरा तक ही बन पाया है। इसके आगे अभी ड्र्रेनेज का निर्माण नहीं शुरू हुआ है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण करने के बाद ही ड्रेनेज का कार्य कराया जा रहा है। मगर सड़क निर्माण न होने से ड्रेनेज का कार्य भी बंद है।
...
16.58 करोड़ की है परियोजना
बड़ेवन से कंपनीबाग तक 1.750 किमी लंबाई में प्रस्तावित फोरलेन सड़क के निर्माण पर 16.58 करोड़ रुपये खर्च होने है। यह सड़क 22.5 मीटर चौड़ी बननी है। इसमें दोनों तरफ एक मीटर चौड़ी नाली और बीच में आधा मीटर चौड़ा डिवाइडर तथा दोनों तरफ डेढ़- डेढ़ मीटर फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। अभी तक केवल 500 मीटर की लंबाई में ही पिचिंग कार्य और नाली का निर्माण ही हो पाया है। डिवाइडर और फुटपाथ का कार्य पूरा बाकी है।

...
कोट
कांवड़ की वजह से सड़क का निर्माण कार्य बंद था।शीघ्र इसे शुरू करा दिया जाएगा। सदर तहसील की चहारदीवारी तोड़कर फिर से बनाए जाने पर सहमति बन गई है। आगे जहां अड़चन आएगी, प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।
-अभिषेक सिंह, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed