फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four lakh senior citizens will be vaccinated

चार लाख सीनियर सिटीजन को लगेगा टीका

Tue, 23 Feb 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four lakh senior citizens will be vaccinated
चार लाख सीनियर सिटीजन को लगेगा टीका
विज्ञापन

बस्ती। कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण में अब सीनियर सिटीजन (50 वर्ष से ऊपर के लोगों) को टीका लगाया जाना है। शासन ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। 15 दिनों में सीनियर सिटीजन को प्रतिरक्षित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए कहा गया है। कोविड टीकाकरण में यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान माना जा रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि आबादी का 14 प्रतिशत 50 साल से ऊपर के लोगों की आबादी मानी जाती है। जिले की आबादी लगभग 28 लाख है। इस हिसाब से लगभग चार लाख लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 15 दिनों में सभी लाभार्थियों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए 26875 सत्र का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार यह अभियान काफी व्यापक होगा तथा दिनों की संख्या सीमित है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए इस बार ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों के अलावा पीएचसी और उपकेंद्र पर भी टीकाकरण बूथ बनाए जाने की योजना है। टीकाकरण का प्रोटोकॉल जिन उपकेंद्र पर पूरा किया जा सकेगा, उन्हें बूथ बनाया जाएगा। बूथ की संख्या बढ़ने के कारण व्यापक पैमाने पर स्टॉफ की तैनाती की जानी है। इसके लिए सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों पर सूची तैयार कराकर ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड का ज्यादा खतरा 50 साल से ऊपर के लोगों के लिए होता है। डॉ. हुसैन ने बताया कि कोविड से प्रभावित हुए जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें ज्यादा संख्या 50 साल से अधिक उम्र वालों या उन लोगों की रही है, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। प्रदेश शासन ने सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण कराया है। उसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण कराया जा रहा है। तीसरे चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र वालों को प्राथमिकता दी जा रही है। जो लोग इस कैटेगरी में आते हैं, उन्हें चाहिए कि जब टीकाकरण शुरू हो तो वे प्राथमिकता के साथ टीका लगवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed