फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four injured, one dead in two bike collision

दो बाइक की टक्कर में चार घायल, एक की मौत

Thu, 24 Jun 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Four injured, one dead in two bike collision
दो बाइक की टक्कर में चार घायल, एक की मौत
विज्ञापन

दुबौला/कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से तीन की हालत गंभीर होने की वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनमें से एक की मौत हो गई।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मीतासोती गांव निवासी 60 वर्षीय सिराजुद्दीन अपनी बाइक से हेलमेट लगाकर आवश्यक कार्य के लिए कप्तानगंज कस्बे में जा रहे थे। इसी थाना क्षेत्र के लहैलवारा गांव निवासी 21 वर्षीय प्रिंस सिंह अपनी बाइक से बढ़या पुल से वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन

ख़िरीयहवा गांव के पास दोनों की बाइक की टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सिराजुद्दीन को और प्रिंस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर पहुंचाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सिराजुदीन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे नगर थाना क्षेत्र के बसुआपार निवासी युवक अनीश गांव के मित्र अभिषेक के साथ अपनी बाइक से कप्तानगंज कस्बे में दोस्त अहमद से मिलकर लौट रहे थे। नगर थाना क्षेत्र के गोपियापार गांव के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। उससे टकरा कर दोनों सड़क पर गिर गए। अनीस का पैर टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed