फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four including three women summoned in rape case

Basti News: दुष्कर्म के मामले में तीन महिलाओंं सहित चार तलब

Wed, 14 Aug 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 14 Aug 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Four including three women summoned in rape case
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश ने किया तलब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फास्ट ट्रैक कोर्ट (महिलाओं के विरुद्ध अपराध) की न्यायाधीश आराधना सिंह ने घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में एक पुरुष आरोपी सहित तीन महिलाओं को तलब किया है। लालगंज क्षेत्र की एक महिला ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में परिवाद दाखिल कर बताया कि 20 जनवरी 2022 को वह खेत में धनिया उखाड़ने गई थी। सूनसान देखकर गांव के अर्जुन ने पीछे से आकर अश्लील हरकत करने लगे।
उसका आरोप है कि विरोध करने पर जमीन पर पटक कर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पीड़िता की मां व बहन पहुचीं तो आरोपी छोड़कर भाग गया। घटना की उलहना देने जब वह अर्जुन के घर गई तो वहां मौजूद अर्चना, रीना व इंद्रावती ने गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। वह भागकर अपने घरपहुंची तो तीनों वहां आकर घर के सामान को क्षति पहुंचाया और मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़िता का मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किया और तीन गवाहों की गवाही हुई। न्यायाधीश ने साक्ष्यों के अवलोकन के आधार पर अभियुक्त अर्जुन, इंद्रावती, रीना व अर्चना को विचारण के लिए 22 अगस्त को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed