फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four including husband sued for dowry murder

दहेज हत्या के आरोप में पति समेत चार पर मुकदमा

Wed, 31 Aug 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four including husband sued for dowry murder
दहेज हत्या के आरोप में पति समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 25 अगस्त को हुई थी विवाहिता की मौत
बस्ती। दहेज के लिए दी गई प्रताड़ना से विवाहिता की मौत के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
रामेश्वरपुरी निवासी निवासी विवाहिता के बड़े पिता कृष्ण बिहारी तिवारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि भतीजी प्रिया तिवारी की शादी मई 2018 में शहर कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तुराय मोहल्ले में हुई थी। दो माह बाद ही प्रिया के पति, ननद, सास व ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस संबंध में एसपी से इसकी शिकायत की गई। प्रिया के ससुराल वालों ने लिखित आश्वासन दिया गया कि आगे से ऐसी बात नहीं होगी। इसके बाद प्रिया को फिर से ससुराल भेज दिया गया।
आरोप है कि ससुराल जाने के बाद उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। वह अपनी मां से इसकी शिकायत करती थी। आरोप है कि 14 अगस्त 2022 को साढ़े आठ माह की गर्भवती प्रिया की पिटाई की गई। वह बेहोश हो गई। ससुराल वाले बस्ती में इलाज न कराकर उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने भर्ती से इन्कार दिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में दाखिला कराया गया।
विज्ञापन

बेहोशी की दशा में ऑपरेशन कर नवजातको निकाला गया। उसकी जान नहीं बच सकी। उनके अनुसार भतीजी 14 से 22 अगस्त तक बेहोश रही। 25 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे उसकी मौत हो गई थी। उनका आरोप है कि मारने पीटने, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न से भतीजी की मौत हुई है। मौत के बाद ससुराली शव का अंतिम संस्कार करने के लिए अयोध्या जा रहे थे। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed