फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four, including elderly unconscious

बुजुर्ग समेत चार बेहोश

Thu, 15 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 15 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four, including elderly unconscious
कलवारी पीएनबी पर रूपया निकालने के लिए लगी लोगो की लाइन।
बस्ती जिले में बृहस्पतिवार को बैंको में नोट का संकट बरकरार रहा। बैंकों के सामने लाइन में लगे लोगों की भीड़ का दबाव इतना बढ़ा की सल्टौआ में स्थित पीएनबी की शाखा में बुजुर्ग राममूरत, एसबीआई रुधौली में सुरवार कला निवासी  शिवपूजन यादव, एसबीआई चिलमा में बसंतपुर की चंद्रावती और बैरागल की संघमित्रा बेहोश हो गई। वहीं देईसाड़ में कैश न मिलने से नाराज लोगों ने बस्ती महुली मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।  बस्ती शहर में इक्का दुक्का एटीएम छोड़ अन्य बंद रहे। कैश न मिलने से निराश लोगों ने अपनी भड़ास बैंकों व सरकार पर निकाली। 
विज्ञापन


सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार पीएनबी सल्टौआ व भिरिया में सुबह से ही लोग लाइन में लग गए। काफी देर तक बैंक में कैश न होने के चलते अफरा तफरी का  महौल बना रहा। दिन में करीब एक बजे जब कैश आया तो उपभोक्ताओं ने राहत की  सांस ली। पीएनबी सल्टौआ में गुरूवार को पेंशन निकालने आए 70 वर्षीय राममूरत लाइन खडे़ थे कि भीड़ के कारण उनकी तबियत खराब हो गई और बेहोश हो गए। उन्हें लोगों की मदद से भीड़ से बाहर लाया गया। बाहर लाने के बाद उन्हें होश आया। काफी देर के बाद के बाद शाखा  प्रबंधक विश्वनाथराम राव ने ग्राहकों को दो हजार रूपए देने की व्यवस्था बना कर भीड़ पर काबू पाया। 
विज्ञापन


रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल बैंक रुधौली, पड़री व हटवा पर लोग धक्कामुक्की करते नजर आए। वहीं पंजाब नेशनल बैंक की रुधौली शाखा, यूनियन बैंक के भीतर से  लेकर बाहर सड़क तक लंबी लाइन लगी रही। तहसील मुख्यालय पर भारतीय स्टेट बैंक पर भी नो कैश का बोर्ड लटका हुआ दिखा।  यहां बेटी की शादी के लिए पैसा निकालने के लिए गए सुरवार कला निवासी शिवपूजन यादव को रुपये तो नहीं मिले तो वह बेहोश हो गए।  शिवपूजन को खुली हवा में लाया गया। करीब एक घंटे बाद उनकी स्थिति सामान्य हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल बैंक देईसाड़ का ताला पिछले सप्ताह से नहीं खुलने से नाराज लोगों ने बैंक के  कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर बस्ती महुली मार्ग जाम  कर दिया। मुकामी पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर सड़क से हटाया। वहीं पूर्वांचल बैंक पक्कवा बाजार, बानपुर, महादेवा, बनकटी स्थित एसबीआई में दो-दो हजार रुपये दो बजे तक दिया  गया।  उसके बाद नो कैश की बात कहकर खाताधारकों को वापस भेज दिया गया। सिंडीकेट बैंक में भी कैश नहीं रहा। क्षेत्र में स्थित एटीएम भी बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed