फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four drowned including a girl who had gone to take bath in Saryu, bodies of two found

Basti News: सरयू में नहाने गई युवती समेत चार डूबे, दो का शव मिला

Mon, 13 May 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 13 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Four drowned including a girl who had gone to take bath in Saryu, bodies of two found
दुबौलिया थानाक्षेत्र के मोजपुर घाट पर रविवार दोपहर हुई घटना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

दुबौलिया (बस्ती)। दुबौलिया क्षेत्र में सरयू नदी के मोजपुर घाट पर नहाते समय तेज धारा में पहुंच जाने से सगी बहनों समेत चार बच्चे पानी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद दो किशोरियों को निकाला, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। एक किशोर व युवती की तलाश जारी है।




जानकारी के अनुसार, सरयू नदी के मोजपुर घाट पर रविवार को दोपहर आसपास के गांवों के तमाम बच्चे नहाने गए थे। 12 से 22 वर्ष के करीब आठ-नौ बच्चे नदी में नहा रहे थे। करीब ढाई बजे अचानक पिपरी गांव निवासी वंशीधर गिरि की दो बेटियां पार्वती (20) व शालिनी (17) के साथ काजल (14) पुत्री अनिरुद्ध और रमवापुर निवासी सोहन (13) पुत्र रामू नदी की तेज धारा में लापता हो गए। साथ में नहा रहे कुछ बच्चे उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे लेकिन सफलता नहीं मिली। अन्य बच्चे चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। कुछ देर बाद ही दुबौलिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से खोजबीन शुरू हुई। इसमें शालिनी व काजल के शव बरामद किए गए। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि लापता बच्चों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed