{"_id":"6111321b8ebc3e79577a4725","slug":"four-arrest-with-63-eticket-basti-news-gkp4049503133","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने भानपुर में रेलवे टिकट के चार दलाल दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने भानपुर में रेलवे टिकट के चार दलाल दबोचे
विज्ञापन
बस्ती आरपीएफ पोस्ट पर रेल टिकट दलालों के साथ टीम। संवाद
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ ने भानपुर में रेलवे टिकट के चार दलाल दबोचे
- एक लाख 34 हजार के 63 ई- टिकट समेत 45 हजार नकद बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बस्ती की आरपीएफ व गोरखपुर की अपराध सूचना शाखा की संयुक्त टीम ने भानपुर नरखोरिया बाजार में छापा मारकर रेलवे टिकट बेचने वाले चार दलालों को पकड़ा। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
बस्ती के आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव के अनुसार सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर-नरखोरिया चौराहा पर शमशाद कंप्यूटर सेंटर और रहीम सहज जनसेवा केंद्र पर अवैध टिकट निकालने की सूचना मिली तो रविवार को गोरखपुर के अपराध सूचना शाखा के एएसआई लक्ष्मीशंकर यादव, हेडकांस्टेबल अजय कुमार और आरपीएफ एसआई सुनील कुमार कसाना, हेडकांस्टेबल मृत्युंजय सिंह, आलोक कुमार सिंह, कमलेश चौबे, शैलेश प्रताप सिंह और मुन्ना कुमार शाह के साथ दोनों दुकानों पर छापा मारा गया। जहां से शमसाद हुसैन (29) निवासी करेली, थाना सोनहा बस्ती, अलीमुद्दीन (27) निवासी बेइली, थाना सोनहा, विपिन कुमार (22) निवासी नरखोरिया, थाना सोनहा और अब्दुर्रहीम (28) निवासी परसा कुतुब, सोहना को टिकट बनाकर अवैध रूप से बेचने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से कुल 1,34,994 रुपये के 63 ई टिकट, टिकट बनाने में प्रयुक्त एक कंप्यूटर, दो लैपटॉप, तीन प्रिंटर, तीन मोबाइल व नगद 45,000 रुपये बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि गिरफ्तार दलालों के खिलाफ रेल अधिनियम की धाराओं में मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।