{"_id":"68f1546fab6a4814580cecea","slug":"foundation-stone-of-ambedkar-park-laid-in-bhainsbarha-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145944-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भैंसबरहा में आंबेडकर पार्क का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भैंसबरहा में आंबेडकर पार्क का किया शिलान्यास
Fri, 17 Oct 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड संख्या 6 भवानी प्रसाद नगर अंतर्गत भैंसबरहा में बृहस्पतिवार को आंबेडकर पार्क का शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम राना मुख्य अतिथि और पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता वार्ड सभासद वीरेंद्र कुमार ने की
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आंबेडकर पार्क का निर्माण समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने और बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का प्रतीक होगा। दिनेश प्रताप ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी सामाजिक समानता और न्याय की प्रेरणा देते हैं। ऐसे स्थलों का निर्माण आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से जोड़ने का कार्य करेगा। सभासद वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पार्क का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में अखिलेश यादव, जयप्रकाश, गोपाल जी, रवि प्रकाश मौर्य, शिव पूजन, राम मधुर, विनोद, बुधीराम आदि मौजूद रहे।