फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former Pradhan's son committed suicide by shooting a pistol at his temple in Basti

Basti News: कनपटी पर पिस्टल दाग कर पूर्व प्रधान के बेटे ने की खुदकुशी, लाईसेंसी थी...या अवैध- हो रही जांच

Tue, 24 Jun 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Jun 2025 01:24 AM IST
सार

कोठवा भरतपुर निवासी कमलेश पांडेय पुत्र हंसराज पांडेय सोमवार रात लगभग आठ बजे अपने कमरे में बैठे थे। घर के बाहर उनके भाई दिनेश पांडेय उर्फ झिनकू अन्य लोगों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी घर के अंदर से गोली दगने की आवाज सुनकर सब लोग भागकर कमरे में गए तो देखा कि कमलेश खून से लथपथ पड़े थे।

विज्ञापन
Former Pradhan's son committed suicide by shooting a pistol at his temple in Basti
खुदकुशी करने वाले कमलेश पांडेय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोठवा भरतपुर गांव के पूर्व प्रधान के 28 वर्षीय बेटे कमलेश पांडेय ने सोमवार रात करीब आठ बजे अवैध पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली, जिससे मौत हो गई। परिवार के लोग घटना से हत्प्रभ हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह के बारे में पुलिस परिवार के लोगों से जानकारी ले रही है, मगर कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठवा भरतपुर निवासी कमलेश पांडेय पुत्र हंसराज पांडेय सोमवार रात लगभग आठ बजे अपने कमरे में बैठे थे। घर के बाहर उनके भाई दिनेश पांडेय उर्फ झिनकू अन्य लोगों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी घर के अंदर से गोली दगने की आवाज सुनकर सब लोग भागकर कमरे में गए तो देखा कि कमलेश खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। इसी बीच एसएचओ चंदन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। एसएचओ ने बताया कि पिस्टल कब्जे में ले ली गई है। यह पिस्टल उसके पास कहां से आई, इसकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक कमलेश पांडेय के पिता हंसराज ग्राम प्रधान थे। कमलेश के माता-पिता की मौत पहले हो चुकी है। कमलेश अपने भाई दिनेश पांडेय के साथ रहते थे। घर की माली हालत भी ठीक नहीं है। दिनेश की शादी हो चुकी है जबकि कमलेश अविवाहित थे। किसी तरह दोनों भाइयों का गुजर-बसर हो रहा था। वारदात के समय दिनेश पांडेय घर के बाहर थे जबकि, उनकी पत्नी 10 दिन पूर्व मायके चली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed