फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former MLA wrote to DM to stop black marketing of fertilizer

Basti News: पूर्व विधायक ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम को लिखा पत्र

Wed, 13 Aug 2025 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Former MLA wrote to DM to stop black marketing of fertilizer
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा है कि खाद का संकट के कारण किसान परेशान है निजी दुकान वाले ऊंचे दामों पर खाद बेच रहे हैं, जिससे किसानों के सामने खाद का संकट खड़ा हो गया है। खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन तत्काल रोक लगाए जिससे किसानों को राहत मिल सके। पत्र में संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र रुधौली के साथ ही पूरे जनपद में सहकारी समितियों पर यूरिया खाद का संकट है। इससे आए दिन क्षेत्रीय किसान खाद पाने के लिए सुबह से ही समितियों पर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इसके बावजूद किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रहा है। निजी खाद दुकानदारों द्वारा किसानों को निर्धारित से अधिक मूल्य पर खाद बेचा जा रहा है। पूर्व विधायक ने डीएम से मांग की है कि जनपद के किसानों की समस्याओं को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति सभी सहकारी समितियों पर कराई जाए और उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed