फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former IAS Laxmikant remembered on death anniversary

Basti News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व आईएएस लक्ष्मीकांत

Sat, 30 Aug 2025 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Former IAS Laxmikant remembered on death anniversary
बस्ती। मेधा संस्थापक पूर्व आईएएस स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शुक्ल को उनकी आठवीं पुण्य तिथि पर शुक्रवार को भद्रेश्वरनाथ, सल्टौआ, सोनहा आदि में कार्यक्रम हुआ। मेधा पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि लक्ष्मीकांत ने फीस भरपाई एवं छात्रवृत्ति दिलाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक संघर्ष किया। आज इसका लाभ प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों उठा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बस्ती में सीडीओ रहे लक्ष्मीकांत शुक्ल की प्रेरणा से वह मेधा आंदोलन से जुड़े। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति सुविधा का शत-प्रतिशत पालन, कटौती बंद किए जाने, आय सीमा ढाई लाख करने, अंक प्रतिशत सीमा समाप्त करने आदि मांगों को लेकर मेधा का जन जागरण अभियान जारी है। इस दौरान उमेश पांडेय मुन्ना, रुद्र आदर्श पांडेय, प्रमोद कुमार यादव, ओंकार गिरी, अंशू चारसिया, राहुल तिवारी, उदयभान गिरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed